शिक्षा को अवैध धंधा बनाने वाले शिक्षा माफिया के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय पर काली पट्टी बांधकर हल्ला बोल पोल खोलो अभियान चलाकर आइडलिक कॉलेज के संचालक अक्षय कांति बम का पर्दाफाश करने का अभियान चलाया गया,
कांग्रेस शहर कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बताया कि शिक्षा की आड़ में अनियमिताएं अवैध धंधे बनाने वाले आयडलिक कॉलेज के एमबीए पेपर लीक कांड के कॉलेज संचालक अक्षय बम साइकिल से कैसे कुछ ही वर्षों में ही कैसे बना करोड़पति और 15 लाख की घड़ी पहनने लगा हैं और बड़ी-बड़ी लग्जरी गाड़ियों में चलता हैं,अक्षय बम का पर्दाफाश करते हुए इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय पर पोस्टर जारी कर माथे पर काली पट्टी बांधकर कर विरोध जताया, ओर नारे बाजी की, जहा विरोध स्वरूप कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के अलावा रीगल चौराहा,रेलवे स्टेशन,बस स्टेशन,ई-रिक्शा,रिक्शा,बसों पर यह पोस्टर लगाए गए ओर आइडलिक कॉलेज संचालक अक्षय कांति बम की कॉलेज की मान्यता रद्द कर करने की मांग की देवेंद्र यादव ने कहा कि,अक्षय बम के कॉलेज की तमाम गड़बड़ियां बता रही हैं की बम के कॉलेज से हुए पेपर लीक मामले में कर्मचारियों पर ही कार्रवाई की गई,मालिक अक्षय बम पर केवल 5 लाख का जुर्माना वं 3 साल के लिए परीक्षा केंद्र हटाया गया है । कांग्रेस प्रदेश सरकार से मांग करती है कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले आइडलिक कॉलेज की मान्यता रद्द करें।
