क्या दिल्ली में जल संकट केजरीवाल सरकार के कंट्रोल से बाहर है? आप विधायकों ने केंद्र मंत्री से लगाई गुहार
दिल्ली में पानी की भारी किल्लत के बीच आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी आर पाटिल को एक पत्र सौंपा।
दिल्ली में पानी की भारी किल्लत के बीच आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी आर पाटिल को एक पत्र सौंपा। इसमें उनसे आग्रह किया गया कि वे यह सुनिश्चित करके दिल्ली के निवासियों को तत्काल राहत प्रदान करें कि हरियाणा राष्ट्रीय राजधानी को पानी की आपूर्ति करे। आप के विधायक दिलीप पांडे ने कहा कि दिल्ली में पानी का संकट हर गुजरते पल के साथ गंभीर होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि यमुना का जलस्तर घटने से दिल्ली के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति कम हो रही है।
आप नेता ने कहा कि पार्टी के सभी विधायकों ने शनिवार को केंद्रीय जलशक्ति मंत्री को पत्र लिखा, उनके सभी सार्वजनिक और व्यक्तिगत फोन नंबरों पर ईमेल और मैसेज किया और उन्हें बताया कि दिल्ली में पानी का गंभीर संकट है। यह पत्र विधायकों ने रविवार को यहां पाटिल के आवास पर सौंपा।पांडे ने कहा, ‘सी आर पाटिल केंद्र सरकार में एक जिम्मेदार व्यक्ति हैं और जलशक्ति मंत्री हैं। इसलिए, दिल्ली के लोगों को उम्मीद है कि अगर वह एक अभिभावक की भूमिका निभाते हैं और अंतर-राज्यीय समन्वय करते हैं, तो दिल्ली के दो करोड़ लोगों को इस भीषण गर्मी में पानी मिलेगा। दिल्लीवासियों का जीवन परेशान होने से बच जाएगा।’ उन्होंने मुनक नहर के कुछ वीडियो और फोटो दिखाते हुए कहा कि जल माफिया मुनक नहर में पाइप लगाकर पानी चोरी कर रहे हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 10 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 10 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 13 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 95 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 166 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 199 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 436 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 437 दिन पहले