इंदौर के परदेशीपुरा थाने से रोल कॉल के दौरान लव जिहाद का आरोपी भागने में सफल हो गया। जिसमे आरोपी जफर शेख ने राहुल बनकर महिला से शादी की थी। वही जब महिला को इसको जानकारी लगी तब महिला ने परदेशीपूरा पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करवाकर गिरफ्तार करवाया था, वही थाने से आरोपी के भागने की सूचना जैसे ही हिंदूवादी नेताओं को लगी, तो वह तुरंत परदेशीपूरा थाने का घेराव करने पहुंच गए। वही इस मामले में पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है
एडिशनल डीसीपी अमरिंदर सिंह के मुताबिक फरार आरोपी का नाम राहुल उर्फ जफर है। उसके खिलाफ कुछ दिन पहले इलाके में रहने वाली शादीशुदा महिला ने रेप का केस दर्ज कराया था। आरोपी आजाद नगर का रहने वाला है। उसकी तलाश की जा रही है। इधर आरोपी पर एक ओर केस दर्ज किया गया है। वहीं थाने के स्टाफ से पूछताछ कर लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
