Re2 रोड रद्द होने की स्थिति में रोड के एलाइनमेंट को बदलते हुए खाली सरकारी जगह पर रोड बनाने सहित घर के बदले घर और जमीन के बदले जमीन उपलब्ध कराने की मांग को लेकर बिचोली हप्सी, शिव नगर, शिव दर्शन नगर के लोग हाथों में न्याय की मांग की तख्तियां लिए इंदौर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वाले लोगों में बड़ी संख्या में महिलाएं और नन्हे मुन्ने बच्चे भी शामिल रहे, जिन्होंने जिला प्रशासन से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर न्याय की गुहार लगाई है। रहवासियों ने इस दौरान जिलाधीश कार्यालय पर संबंधित अधिकारी को ज्ञापन दिया और अपने आशियाने बचाने के लिए गुहार लगाई है।
