व्यापारी से 85 लाख रुपए ठग कर फर्जी खातो में उसे ट्रांसफर कर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया है गिरफ्तार आरोपियों में एक बैंक का बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर है जबकी दूसरा डिलीवरी बॉय है अन्य आरोपियों कि तलाश कि जा रही है बदमाश इन फर्जी खतौ को दुबाई में बेच देते थे
साइबर एसपी जीतेन्द्र सिँह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितों के नाम मोहम्मद जबाज व राकेश त्रिपाठी है मोहम्मद जाबाज एक बैंक का बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर है जबकी राकेश एक फ़ूड कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता है मोहम्मद जाबाज एक इंटरनेशनल ठगी गैंग का सदस्य है उसके द्वारा करीब 35 करंट अकाउंट फर्जी नाम से खोले गए थे जिनमे लोगो से ठगी कि राशि को अलग अलग खातो में ट्रांसफर कर देते थे ताकि पुलिस उन तक पहुँचने में समय लगाए इस दौरान वह ठगी कि राशि के खाते दूसरे देश में बेच सके आरोपी जबाज द्वारा ऐसे ही खाते को दुबई में बेचा गाय था खाते के साथ उसे ऑपरेट करने वाले इंटरनेट आईडी पासवर्ड भी दिए जाते थे उक्त 35 खातों में करीब 15 खाते अलग अलग शहर कि साइबर पुलिस द्वारा पहले ही सीज किए जा चुके थे पूरे गिरोह का पता शहर के एक व्यापारी से 85 लाख रुपए कि ठगी कि जांच के दौरान चला है व्यापारी से कुछ राशि आरोपी राकेश द्वारा बनाई गई फर्म में ट्रांसफर हुआ था दो महीने में राकेश के खाते में ठग गैंग ने करीब 6 करोड़ से ज्यादा के ट्रांसक्शन किए थे
