देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsDelhi
दिल्ली 12 बार पढ़ी गई

दिल्ली में 997 बसों को हटाने का दिया फरमान, फैसले पर परिवहन मंत्री भी हैरान

बिना कोई वैकल्पिक व्यवस्था के 19 जून से एक साथ चार क्लस्टरों की 109 रूटों पर चलने वाली 997 क्लस्टर बसों का परिचालन रोकने के परिवहन विभाग के निर्णय पर दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने भी हैरानी जताई है।

Abhishek Raghuvanshi11 जून 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

बिना कोई वैकल्पिक व्यवस्था के 19 जून से एक साथ चार क्लस्टरों की 109 रूटों पर चलने वाली 997 क्लस्टर बसों का परिचालन रोकने के परिवहन विभाग के निर्णय पर दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने भी हैरानी जताई है। उन्होंने ट्रांसपोर्ट कमिश्नर प्रशांत गोयल को एक नोट लिखकर पूछा है कि इतनी सारी बसों को एक साथ सड़कों से हटाने के बाद लोगों को बसों की किल्लत का सामना ना करना पड़े और कोई अव्यवस्था पैदा ना हो, इसके लिए परिवहन विभाग ने क्या वैकल्पिक योजना बनाई है और बसों की क्या व्यवस्था की है? उन्होंने नोट में साफ लिखा है कि बिना किसी वैकल्पिक इंतजाम के 997 बसों को एक साथ सड़कों से हटाने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

19 जून को खत्म हो रहा है बसों का कॉन्ट्रैक्ट
परिवहन विभाग के सूत्रों के अनुसार, क्लस्टर 6, 7, 8 और 9 के तहत बसें ऑपरेट करने वाली कंपनियों का कॉन्ट्रैक्ट 19 जून को खत्म हो रहा है। क्लस्टर 6 के तहत बंदा बहादुर मार्ग-2 और दिलशाद गार्डन डिपो से, क्लस्टर 7 के तहत राजघाट और सीमापुरी डिपो से, क्लस्टर 8 के तहत कैर डिपो से और क्लस्टर 9 के तहत ओखला और दिचाऊं कलां डिपो से बसें ऑपरेट होती हैं, जो दिल्ली के बड़े हिस्से को कवर करती हैं। खासकर दिल्ली के कई ग्रामीण इलाकों में इन्हीं क्लस्टरों की बसें चलती हैं, जिनमें रोज लाखों लोग यात्रा करते हैं। ऐसे में एक साथ इन बसों के हटने से लोगों को भारी दिक्कत होने की आशंका है।परिवहन मंत्री ने उठाया सवाल
परिवहन मंत्री ने यही सवाल उठाते हुए नोट में लिखा है कि अभी तो डिपोज के इलेक्ट्रिफिकेशन का फाइनैंशनल एप्रूवल होना भी बाकी है। उसके बाद 12 से 18 महीने डिपो में इलेक्ट्रिफिकेशन का काम पूरा करने में लगेंगे। इस दौरान ये डिपोज भी बिना किसी इस्तेमाल के खाली पड़े रहेंगे। परिवहन विभाग ने इस बारे में भी कोई वैकल्पिक सुझाव नहीं दिया है कि तब तक इन डिपोज का क्या इस्तेमाल किया जाएगा। परिवहन मंत्री का मानना है कि इतनी सारी बसों को सड़कों से हटा देने के कारण लोग फिर से प्राइवेट गाड़ियों का इस्तेमाल करने पर मजबूर हो जाएंगे, जिससे सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के दिल्ली सरकार के प्रयासों को गहरा धक्का लगेगा और दिल्ली के पर्यावरण पर भी इसका बहुत नकारात्मक असर पड़ेगा।

पहले भी कंपनियों का कॉन्ट्रैक्ट किया जा चुका है एक्सटेंड
इससे पहले जब क्लस्टर 2, 3, 4 और 5 का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने वाला था, उस समय भी लोगों को परेशानी से बचाने के लिए पहले से बसें ऑपरेट कर रही कंपनियों का कॉन्ट्रैक्ट कुछ समय के लिए एक्सटेंड किया गया था। उसी दौरान क्लस्टर 3 और 4 के तहत नई बसों का परिचालन शुरू किया गया था। हालांकि, यह शर्त भी रखी गई थी कि कंपनियां 10 साल से ज्यादा पुरानी बसें सड़कों पर नहीं उतारेंगी। जरूरत पड़ने पर कंसेशनरी एग्रीमेंट को 6-6 महीने करके चार बार यानी दो साल तक के लिए बढ़ाया जा सकता है, लेकिन इस बार परिवहन विभाग ने ऐसी किसी सिफारिश पर गौर नहीं किया और बसों को सीधे फेज आउट करने का निर्णय ले लिया, जिसको लेकर अब खुद परिवहन मंत्री ने सवाल उठाए हैं।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 10 दिन पहलेदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटीDelhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 10 दिन पहलेदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस!Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 13 दिन पहलेछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांगDelhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 95 दिन पहलेजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आईDelhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 166 दिन पहले100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान परDelhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 199 दिन पहलेस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहणDelhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 436 दिन पहले9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेपDelhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 437 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 648 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को, मतगणना 8 फरवरी को होगी 656 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा दिल्ली की CM आतिशी को पत्र 661 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी, इलाके में मचा हड़कंप 792 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiअभी जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, SC से नहीं मिली जमानत, CBI ने मांगा वक्त 793 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiचार्जिंग पर लगा था गली में खड़ा ई-रिक्शा, 7 साल के बच्चे का हाथ टच होते ही लगा करंट, मौत, हत्या का केस दर्ज 794 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiपति का कत्ल कर कमरे में छिपा दी लाश, बाहर से गेट बंद कर फरार हो गई पत्नी 795 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiसंसद भवन में तांक-झांक कर रहे शख्स को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, अपशब्द बोलने का भी आरोप 799 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव… ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 821 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiAAP मुख्यालय का नया पता- बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन… केंद्र सरकार ने अलॉट कर दिया पार्टी दफ्तर 822 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में UPSC की तैयारी, दो बहनों में अकेला भाई… कॉलोनी के गेट पर करंट से मौत पर घरवालों ने सरकार को घेरा 823 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiआबकारी मामला: दिल्ली की अदालत ने के. कविता के खिलाफ आरोपपत्र पर लिया संज्ञान, 26 जुलाई को पेश होने के आदेश 824 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक कूड़े का न बने ‘पहाड़’, DMRC ने इन 15 मेट्रो स्टेशन पर लगाए e-waste रीसाइक्लिंग बॉक्स 827 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhi बिजवासन, नई दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन… पूरा नहीं हुआ विकास का वनवास 828 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली यूनिवर्सिटी में एक साथ ले सकेंगे दो डिग्रियां, जानें कब शुरू हो सकते हैं एडमिशन 829 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदो दशक से दिल्ली में गैंगवार: यमुना पार में लगातार जारी है तीनों का खूनी खेल, पढ़ें शुरू से दुश्मनी की दास्तां 830 दिन पहले
↑