इंदौर की बाणगंगा पुलिस ने थाना क्षेत्र में हो रही एटीएम कटिंग गिरोह के पांच सदस्यों की गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपीयो में एक आरोपी B B A का स्टूडेंट है जो कि बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहा है और दूसरा आरोपी बीटेक की पढ़ाई कर रहा है पुलिस अभी तक पांच आरोपीयो को गिरफ्तार कर लिया है
– दरअसल पिछले दिनों बाणगंगा थाना क्षेत्र में बदमाशो द्वारा बैंक ऑफ बडोदा के एटीएम कटिंग कर रुपए चोरी करने का प्रयास किया गया था। जिस पर से बाणगंगा पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आरोपियो की तलाश शुरू की गई थी आरोपीयो द्वारा बिना नंबर की बलेनो कार रात्रि गस्त के दौरान टोल टैक्स के आगे जाती हुई दिखी पुलिस द्वारा कार का पीछा कर सुबह करीबन 06.00 बजे बैंक ऑफ बडोदा के एटीएम को चोरी करते समय रंगे हाथ तीन संदेहियो को गैस कटर, गैस सिलेडंर और अन्य औजार सहित बिना नंबर की बलेनो कार के साथ पांच आरोपियों को बाणगंगा पुलिस द्वारा पकडा गया। वही पूरी घटना का मास्टर माइंड विशाल जो कि बीटेक का छात्र है और दूसरा आरोपी विनोद जो कि बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी से बीबीए की पढ़ाई कर रहा है पकड़ा गया आरोपी विशाल बैंक में लोन डिपार्टमेन्ट में नौकरी करता था और अधिक कर्ज हो जाने के कारण विशाल ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एटीएम कटिंग कर रहा था मगर उसके पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । पुलिस अब पकड़े गए आरोपीयो अन्य चोरी के बारे में पूछताछ कर रही है
