राजपूत समाज के प्रेरणास्रोत वीरशिरोमणि महाराणा प्रताप एवं वीर बुंदेला छ्त्रशाल जी की जयन्ती के अवसर पर प्रताप पराक्रम यात्रा जो की वाहन रैली के रूप में बापट चौराहा मेरिएट होटल से प्रारंभ होकर विजयनगर होते हुए महाराजा छ्त्रशाल चौराहा बॉम्बे हॉस्पिटल पर संपन्न हुई।
इस दौरान जितेंद्र सिंह बुंदेला पूर्व पार्षद ने बताया कि महाराणा प्रताप व वीर बुंदेला छत्रसाल महाराज की 379 जयंती पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राजपूत संगठन द्वारा पराक्रम रैली का आयोजन किया गया जो इंदौर के बापट चौराहे से महाराजा छात्रसाल चौराहा प्रतिमा पर समापन हुई और शाम को बड़े गणपति से राजवाड़ा होते हुए रैली एक बार पुनः प्रारंभ होगी,इस पराक्रम यात्रा में सभी संगठन और सभी राजपूत बंधु शामिल हुए, करनीसेना के संभागीय महामंत्री प्रकाश सिंह पंवार ने कहा कि इस पराक्रम यात्रा का उद्देश्य समाज को एक जुट करना है, उन्होंने कहा कि समस्त हिंदू जागृत समाज के लिए महाराणा प्रताप व महाराजा छत्रसाल ने अपने बलिदान दिया है जिसका सभी अनुसरण करें ।
प्रति वर्ष अनुसार निकालना महाराणा प्रताप महाराजा छत्रसाल राष्ट्रीय गौरव का जन्म जयंती मनाई जा रही है और समाज में सकारात्मक परिणाम हो इसके लिए इस तरह की रैली का आयोजन किया जाता है जहा इस उपलक्ष्य में करनीसेना द्वारा रविवार को महाराणा प्रताप व महाराज छत्रसाल की 379 जयंती पर पराक्रम यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें इंदौर सहित आसपास के जिलों के राजपूत और क्षेत्रीय समाज के लोग शामिल होते हैं और अनुशासन के साथ रैली निकाल कर महाराणा प्रताप वह महाराजा छत्रसाल द्वारा किए गए कार्यों को याद कर उनके पद चिन्हों पर चलने की बात कही।
