फर्जी आधार कार्ड दिखाकर नई संसद भवन में घुसने की कोशिश, तीन अरेस्ट; Fir दर्ज
नई दिल्ली।
नई दिल्ली। देश की संसद की सुरक्षा में एक बार फिर सेंध लगाने की कोशिश की गई दरअसल, इस मामले में तीन मजदूरों को गिरफ्तार किया गया है. तीनों मजदूरों ने एक ही आधार कार्ड का उपयोग करके संसद भवन में एंट्री ली थी. सूत्रों के मुताबिक 4 जून को आईजी-3 गेट के माध्यम से इन लोगों ने एंट्री ली थी, जिसमें मोनिस और कासिम ने फोटो के साथ एक ही आधार कार्ड नंबर दिखाया था।
कासिम, मोनिस और शोएब नाम के तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. संसद भवन में फर्जी आधार कार्ड दिखाकर एंट्री की कोशिश कर रहे थे. संसद की सुरक्षा में तैनात CISF ने तीनों को पकड़कर पुलिस को सौंपा पुलिस की शुरुआती जांच में किसी भी तरह का नक्सली या आतंकी या कोई संदिग्ध मामला अभी तक सामने नहीं आया है. तीनों मजदूर डीवी कंपनी की तरफ से काम पर रखे गए थे. सांसदों के आराम करने के लिए बनाए गए MP लाउंज के एरिया में काम करने की जिम्मेदारी इन मजदूरों पर थी. तीनों को जेल भेज दिया गया है, इनके पास से बरामद आधार कार्ड को भी जाँच के लिए भेजा गया है।
सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को इन तीनों व्यक्तियों को संसद भवन के एक प्रवेश द्वार पर सुरक्षा और पहचान पत्र की जांच के दौरान CISF के कर्मियों ने हिरासत में ले लिया. तीनों अपने आधार कार्ड दिखाकर संसद भवन परिसर में प्रवेश की कोशिश कर रहे थे सीआईएसएफ के कर्मियों को उनके कार्ड पर शक हुआ और आगे की जांच में वे फर्जी पाए गए. सीआईएसएफ को सीआरपीएफ और दिल्ली पुलिस की टुकड़ियों की जगह हाल में संसद भवन की सुरक्षा का जिम्मा दिया गया है।
सीआईएसएफ के मुताबिक, तीनों मजदूर संसद भवन के गेट नंबर तीन से घुसने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया. तीनों को पकड़ने के बाद दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया है. फिलहाल दिल्ली पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 10 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 10 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 13 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 95 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 166 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 199 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 436 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 437 दिन पहले