देश की बात, आपके शहर से
Indore25°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndore
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

कांग्रेस से भाजपा में आए अक्षय बम के कॉलेज से हुआ था एमबीए का पर्चा लीक, कंप्यूटर ऑपरेटर और दो छात्र गिरफ्तार

पुलिस ने कॉलेज के कंप्यूटर ऑपरेटर सहित दो छात्रों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने दो हजार रुपये से 500 रुपये तक में पेपर बेचना कबूल लिया है।

Abhishek Raghuvanshi8 जून 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

पुलिस ने कॉलेज के कंप्यूटर ऑपरेटर सहित दो छात्रों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने दो हजार रुपये से 500 रुपये तक में पेपर बेचना कबूल लिया है। डीसीपी जोन-3 पंकज पांडे के मुताबिक देवी अहिल्या विश्व विद्यालय द्वारा आयोजित (एमबीए प्रथम सेमेस्टर) की परीक्षा का 24 मई को पेपर लीक हुआ था।

अक्षय बम के कॉलेज से हुआ था एमबीए का पेपर लीक
पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार
एमबीए के पेपर लीक मामले में बड़े राज खुले हैं। पेपर कांग्रेस से भाजपा में आए अक्षय कांति बम के कॉलेज आइडलिक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से लीक हुआ था। पुलिस ने कॉलेज के कंप्यूटर ऑपरेटर सहित दो छात्रों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने दो हजार रुपये से 500 रुपये तक में पेपर बेचना कबूल लिया है। डीसीपी जोन-3 पंकज पांडे के मुताबिक देवी अहिल्या विश्व विद्यालय द्वारा आयोजित (एमबीए प्रथम सेमेस्टर) की परीक्षा का 24 मई को पेपर लीक हुआ था। विश्वविद्यालय की तरफ से मामले में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मामले में कॉलेज के कंप्यूटर आपरेटर दीपक सुरेश सोलंकी निवासी रंगवासा रोड सहित दीपेंद्र नरवरिया (प्रथम वर्ष) और गौरवसिंह गौर (द्वितीय वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी के मुताबिक दीपक प्रिंसिपल के कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर है। उसने पूछताछ में बताया कि पेपर सात दिन पूर्व ही कॉलेज में आ गए थे। 21 मई को उसने प्रिंसिपल की अनुपस्थिति में लिफाफा खोलकर फोटो खींच लिया। उसका प्रिंट आउट निकाला और दो हजार रुपये में दीपेंद्र को बेच दिया। कॉलेज उन अक्षय कांति बम का, जो लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी थे और ऐनवक्त पर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आ गए थे। दीपेंद्र ने भी इस पर्चे को 500 रुपये में गौरव को बेचा था। इस मामले में अक्षय बम से पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

डेढ़ सौ छात्रों के कॉल लॉग और वाट्सएप से जोड़ी कड़ियां
एसीपी तुषारसिंह के मुताबिक पेपर लीक होने के बाद एबीवीपी और एनएसयूआइ पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया था। पुलिस ने जांच के दौरान आठ कालेजों को संदेह में रखकर जांच की। छात्रों ने कथनों में आइडलिक कालेज पर शक जाहिर किया। पुलिस ने करीब डेढ़ सौ छात्रों के मोबाइल की काल डिटेल और वाट्सएप की जांच की। आइडलिक कालेज के छात्रों से पूछताछ की, तो उन्होंने भी पेपर लीक होने की पुष्टि कर दी। छात्रों ने गौरव और दीपेंद्र का नाम बताया। दोनों के मोबाइल जब्त कर जांच की तो उसमें चेटिंग और पेपर मिल गया। एसीपी के मुताबिक प्रिंसिपल और कालेज प्रबंधन से भी पूछताछ होगी। किसी अन्य की लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी।

यह है पूरा मामला
पेपर आउट होने के बाद निरस्त किए 21 मई से एमबीए फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा शुरू हुई थी। उसके बाद 25 मई को क्वांटेटिव तकनीक और 28 मई को अकाउंट फार मैनेजर पेपर आउट हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्र संगठन ने तीन कॉलेजों पर पेपर लीक करने का आरोप लगाया। वहीं एबीवीपी ने इस कॉलेज पर ही संदेह जताया था। छात्र नेताओं के मुताबिक विद्यार्थियों के पास वाट्सअप के माध्यम से दस से पंद्रह घंटे पहले पेपर पहुंच जाते थे। विश्वविद्यालय को जानकारी देने के बावजूद पेपर बदले नहीं गए। लगातार हो रहे हंगामे के बाद विश्वविद्यालय ने दोनों पेपर निरस्त कर दिए। यहां तक कि प्रशासनिक फेरबदल कर रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में चार सदस्य समिति बनाई है। अब तक समिति ने तीन बैठक कर ली है। कॉलेज की संबद्धता खत्म करेंगे कॉलेज से जुड़े कंप्यूटर ऑपरेटर व विद्यार्थियों के नाम सामने आए हैं। अब कॉलेज पर कार्रवाई को लेकर जल्द ही अधिकारियों की बैठक की जाएगी। वैसे कॉलेज की संबद्धता खत्म करने का विचार किया जाएगा। – अजय वर्मा, कुलसचिव, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑