दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर टोरंटो जाने वाली विमान में बम की खबर से हड़कंप, मिला धमकी भरा ईमेल
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टोरंटो जाने वाली फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक ईमेल के जरिए उसमें बम होने का दावा किया गया.

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टोरंटो जाने वाली फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक ईमेल के जरिए उसमें बम होने का दावा किया गया. अधिकारियों ने बताया कि आईजीआई हवाईअड्डे पर एयर कनाडा के टोरंटो जाने वाले विमान में बम होने का ईमेल मिला.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक जब विमान की जांच की गई तो धमकी अफवाह निकली. अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) कार्यालय को मंगलवार रात 10.50 बजे एक ईमेल मिला जिसमें कहा गया कि दिल्ली-टोरंटो एयर कनाडा की उड़ान में बम रखा गया है.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, गहन जांच की गई और कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला.” उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
बता दें कि अभी चार दिनों पहले ही इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान में बम होने की सूचना मिली थी जिसके बाद मुंबई में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी. चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की इस फ्लाइट में 172 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे.
यात्रियों को प्लेन से उतारकर सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद बम नहीं मिलने पर उसे टर्मिनल एरिया में ले जाया गया. यह एक हफ्ते में इंडिगो की फ्लाइट को मिली बम की दूसरी धमकी थी. इससे पहले 28 मई को दिल्ली से वाराणसी की फ्लाइट में भी बम की धमकी मिली थी.
उस धमकी भरे नोट को लेकर दिल्ली फायर सर्विस ने बताया था कि सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली थी. टॉयलेट में मिले एक नोट में ये धमकी दी गई थी. इसके बाद सभी यात्रियों को प्लेन के इमरजेंसी गेट से बाहर निकाला गया था. इस बीच कुछ यात्री पेनिक होकर विमान से नीचे कूदने लगे थे.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 10 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 10 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 13 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 95 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 166 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 199 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 436 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 437 दिन पहले