इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र के मदीना नगर में शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। जितने को पीड़िता के द्वारा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। जिसमे पीड़िता के द्वारा पुलिस को बताया गया कि उसकी मुलाकात आरोपी से एक शादी समारोह में हुई थी। इसके बाद से ही उनकी बातचीत होने लगी थी। वहीं इसी बातचीत का फायदा उठाकर आरोपी ने पीड़िता को मदीना नगर स्थित अपने किराए के कमरे पर बुलाया और वहा उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही आरोपी के द्वारा पीड़िता को पुलिस में शिकायत न करने को लेकर जान से मारने की धमकी भी दी। साथ ही उसके बच्चे का भी कत्ल करने की धमकी पीड़िता को दी। जिसमें आजाद नगर पुलिस ने दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
