
इंदौर के एरोड्रम में रहने वाली एक महिला के घर पर उसका दोस्त पहुंचा। बात नही करने को लेकर महिला से विवाद किया और सुसाइड करने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। एरोड्रम पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 34 साल की महिला ने बताया कि वह कपड़े का काम करती है। भरत कपूर निवासी विजय श्रीनगर को कपड़े के कारोबार के चलते जान पहचान है। दोनों की अच्छी बातचीत है। लेकिन बात बंद कर दी। भरत रात के वक्त घर में घुस और विवाद करते हुए हाथ मरोड़कर कहा कि अगर बात नही की तो सुसाइड कर लूंगा। तुम्हारा नाम लिखकर जाउगां। पीड़िता के मुताबिक वह ब्लैकमेल कर रहा है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है।
