
सिमरोल के एक गांव में युवक ने रविवार दोपहर तबेले में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम गोपाल (20) निवासी ग्राम उमठ है। उसकी एक महीने पहले ही शादी हुई थी। रविवार दोपहर वह पत्नी के साथ खाना खा रहा था। दोनों में किसी बात पर बहस हुई। गोपाल खाना को छोड़कर तबेले में चला गया। शाम तक नहीं लौटा तो उसके भाई ढूंढने लगे तो वह फंदे पर लटका मिला। परिवार में दो भाई और माता-पिता हैं।
