
एमवायएच परिसर में सोमवार रात जमकर हंगामा हुआ। पुलिस पीटते और महिला के हाथों पिटाते नजर आई। यहां एक नशेड़ी और उसकी साथी महिला एक अन्य परिवार के साथ विवाद कर रहे थे। इनके विवाद के कारण परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई थी। इसी बीच वहां पुलिसकर्मी पहुंचे। समझाने पर भी जब हंगामा करने वाले नहीं माने तो पुलिस नशेड़ी को पीटने लगी तो उसके बचाव में एक महिला आई और पुलिसकर्मी से जमकर हुज्जत करने लगी। इस पर एएसआई ने महिला पर लाठी चलाई। गुस्साई महिला एएसआई को चांटे मारने लगी और दोनों गुत्थमगुत्था हो गए।
महिला ने एएसआई का बेल्ट खोल लिया तो उन्हें चौकी लेकर आए। संयोगितागंज पुलिस ने नशेड़ी और महिला के बारे में सोमवार देर रात खुलासा किया कि महिला मानसिक बीमार है। नशेड़ी पर शासकीय कार्य में बाधा की कार्रवाई की है। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
