इंदौर में भी अब चक्रवात रेमल का असर दिखाई देने लगा है रविवार को जहां शहर के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी देखने को मिली तो वही सोमवार को भी इस चक्रवात का असर तापमान पर नजर आया,पिछले कुछ दिनों से बढ़ते तापमान की वजह से गर्मी से परेशान लोगों को अब कुछ राहत मिली है सोमवार को सुबह जहाँ ठंडी हवाएं चली तो वही दिन होते-होते तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया,मौसम विशेषज्ञों की माने तो चक्रवात रेमल का असर नौतपा पर रहेगा,आने वाले दो से तीन दिनों तक अधिकतम तापमान जहाँ 40 से 41 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो वही न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री ही रहेगा जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी,मौसम विशेषज्ञ एच एल खपेडिया के मुताबिक़ अब इंदौर सहित आसपास के इलाकों में 45 डिग्री सेल्सियस वाली भीषण गर्मी से लोगों को परेशान नहीं होना पडेगा,और नौतपा ख़त्म होते ही मौसम पूरी तरह से साफ़ हो जाएगा और चिलचिलाती गर्मी नहीं पड़ेगी.
