
थाना कनाड़िया पुलिस ने 40 साल के धीरज पिता अमर सिंह ढोली निवासी देवास की शिकायत पर कार (MP09-CH-2738) के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। उसके साथ घटना 16 मई की रात 2 बजे बिचौली मर्दाना ब्रिज के ऊपर बायपास रोड पर हुई। फरियादी ने बताया कि आरोपी चालक कार को तेजी से व लापरवाहीपूर्वक चलाकर लाया और मेरी बाइक में सामने से टक्कर मार दी। इससे मैं बाइक सहित नीचे गिर गया। टक्कर लगने से मुझे सिर, कान, गले व सीने में चोट लगी।
