
बायपास पर तेज गति से आए एक ट्रक ने आगे चल रही कार को इतनी जोर से टक्कर मारी कि कार पलट गई। हादसे में महिला को चोट आई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। कनाड़िया पुलिस ने 43 साल की चंचल जैन पति अभिजीत मरघडे निवासी शालीमार पाम्पस बिचौली मर्दाना रोड की शिकायत पर ट्रक (MP09-HH-5212) के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना शनिवार दोपहर 12 बजे नेमावर ब्रिज के ऊपर बिचौली मर्दाना बायपास रोड की है। फरियादी महिला ने पुलिस को बताया कि पीछे से तेजी से आए ट्रक ने उनकी कार को लापरवाही पूर्वक टक्कर मार दी, जिससे कार पलट गई। चालक ने ब्रेक लगाया, लेकिन कार ट्रक से टकरा गई। टक्कर लगने से मुझे कमर में पीछे स्लिप डिक्स मे चोट लगी।
