देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

अंतिम संस्कार के पैसे नहीं थे, पति ने बोरे में भरकर फेंक दिया शव, लंबे समय से बीमार थी महिला

चंदन नगर थाना क्षेत्र में बोरे में मिली महिला की लाश के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए उसके पति को पकड़ा है।

Abhishek Raghuvanshi27 मई 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

चंदन नगर थाना क्षेत्र में बोरे में मिली महिला की लाश के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए उसके पति को पकड़ा है। पति ने बताया कि पत्‍नी लंबे समय से बीमार थी, जिससे उसकी मौत हो गई, वहीं उसके पास अंतिम संस्‍कार के पैसे नहीं थे, ऐसे में उसने शव को फेंक दिया था।

  • चंदन नगर थाना क्षेत्र में मिला था महिला का शव
  • बीमारी से हुई थी महिला की मौत
  • पति के पास नहीं थे अंतिम संस्कार करने तक के पैसे

इंदौर। अंतिम संस्कार के रुपयों की व्यवस्था नहीं होने पर पेंटर अपनी 57 वर्षीय पत्नी का शव बोरे में भरकर फेंक आया। सात साल पूर्व दोनों एक-दूसरे की देखभाल का वादा कर बस स्टैंड पर मिले थे। पत्नी को यूं अंतिम विदाई देकर पेंटर बगीचे में जाकर पश्चाताप करने लगा। तभी ढूंढते-ढूंढते पुलिसकर्मी जा पहुंचे और पूछताछ के लिए थाने लेकर आ गए। वाकया चंदन नगर थाना क्षेत्र स्थित अहमदनगर (बांक) का है। पुलिस को रविवार सुबह सुरैया बी के घर के पास बोरे में एक महिला का शव मिला था। शव से भयंकर बदबू भी आ रही थी। परिस्थिति से पुलिस को लगा किसी ने हत्या कर गुमराह करने के इरादे से शव फेंका है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज निकाले और महिला की शिनाख्ती के लिए गुमशुदगियां तलाशी जाने लगीं। तभी एक मुस्लिम युवक ने कहा राजकुमार नगर में रहने वाला मदन नरगावे सुबह से गायब है। शनिवार को उसकी टापरी से बदबू भी आ रही थी। इस पर पुलिस का शक पुख्ता हो गया और सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी। शाम होते-होते मदन कालोनी के एक बगीचे में मिल गया। पुलिस अधिकारियों के सवाल करते ही मदन गिड़गिड़ाते हुए बोला बोरे में मिला शव उसकी पत्नी आशा का है। सात साल पूर्व दोनों गंगवाल बस स्टैंड पर मिले थे। खाना बनाने और देखभाल करने का बोली और साथ रहने लगे। आशा बीमार हुई तो उसका उपचार करवाया। फ्रेक्चर होने पर राॅड भी लगवाई। कुछ दिनों से तबियत ज्यादा खराब रहने लगी। डाक्टर के पास ले जाने की हैसियत नहीं थी।

दो दिन पर पड़ा रहा शव
पेंटर ने बताया कि टापरी पर टीनशेड लगा हुआ है, जो कि भयंकर तपती थी। तीन दिन बीमार रही और गर्मी से बेहाल आशा ने दम तोड़ दिया। दो दिन तक आशा का शव 8 बाय 8 की टापरी में ही पड़ा रहा। शनिवार को पड़ोसी ने कहा- घर से बदबू आ रही है। देख लो कहीं चूहा तो नहीं मरा। आसपास के सभी घरों में देख लिया है। आप भी अपना कमरा देख लो। उस वक्त तो मदन कुछ नहीं बोला लेकिन तय कर लिया कि शव को ठिकाने लगाना है।

मदन जिस बस्ती में रहता है वो मुस्लिम बहुल है। उसके पास अंतिम संस्कार के रुपयों की व्यवस्था नहीं थी और किसी से मदद भी नहीं मांग सकता था। जैसे ही लोग अपने-अपने घरों में सोने गए, शव को प्लास्टिक के बोरे में भरकर फेंक आया।
मदन ने शव का अनादर किया,सहायता ले सकता है

एडिशनल डीसीपी जोन-4 आनंद कुमार यादव के मुताबिक मूलत: घट्टी पोस्ट देवला अंजड़ जिला बड़वानी निवासी 54 वर्षीय मदन पुताई का काम करता है। पुलिस ने फिलहाल मर्ग को जांच में ले लिया है। मदन ने शव का अनादर किया है। अंतिम संस्कार के लिए शासन द्वारा संचालित योजना का लाभ ले सकता था। पुलिस प्रशासन और नागरिक भी मदद कर सकते थे।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑