
उषानगर स्थित संत दादू महाराज संस्थान द्वारा पिछले 2008 से प्रतिवर्ष बंगाल आसाम के प्रसिद्ध संत श्री बाबा लोकनाथ के नाम से कला, साहित्य, रंगमंच, अभिनय और नृत्य व संगीत के क्षेत्र में पुरस्कार दिया जाता रहा है। इसी शृंखला में इस वर्ष यह सम्मान पुरस्कार प्रसिद्ध नृत्यांगना और नृत्यगुरु रागिनी मक्खर को 9 जून को एक समारोह में दिया जाएगा।
संस्थान के विजय अंबेकर ने बताया कि राष्ट्रसंत श्री 1008 महामंडलेश्वर दादू महाराज जी के सान्निध्य में नृत्यांगना रागिनी को अतिथियों द्वारा अभिनंदन पत्र, स्मृति चिह्न, शॉल- श्रीफल, पुष्प गुच्छ,अंगवस्त्र और सम्मान निधि देकर सम्मान किया जाएगा। रागिनी मक्खर अपनी कला के माध्यम से हजारों शिष्यों को तैयार कर आज देश-विदेश में नृत्य कला और भारतीय संस्कृति को जीवित रखे हुए हैं।
संस्थान के विजय अंबेकर ने बताया कि वर्ष 2008 से संत दादू महाराज संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष बंगाल आसाम के प्रसिद्ध संतश्री बाबा लोकनाथ के नाम से कला, साहित्य, रंगमंच, अभिनय, नृत्य, संगीत के क्षेत्र में पुरस्कार दिया जा रहा है, जिसमें अभी तक संगीतज्ञ श्रीकृष्ण सावनेर, साहित्यकार मालती जोशी, मूर्तिकार सत्येंद्र विश्वकर्मा, ध्रुपद गायक कैलाश पवार, चित्रकार मिर्जा इस्माइल बेग, शास्त्रीय वादन रावजी आढ़भाई, कला साहित्य शोभा ताई सरवटे, वायलिन वादक मंगेश कुमार शर्मा, गायन साहित्य स्मिता पारख, शास्त्रीय गायिका नीलिमा छापेकर, रंगमंच मालवी बोली नरहरी पटेल, तबला वादन दीपक देवड़ा को अभी तक यह सम्मान दिया जा चुका है। आयोजन में इस वर्ष का सम्मान 9 जून को नृत्यांगना और नृत्यगुरु रागिनी मक्खर को दिया जाएगा।
