
इंदौर| परिजन से विवाद से नाराज एक युवती ने जानकी नगर में स्थित मल्टी की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी। भंवरकुआं टीआई राजकुमार यादव के अनुसार मृतका 20 वर्षीय रोशनी पिता मोहन निवासी जानकी नगर है। पुलिस ने बताया युवती के पिता यहीं रहकर चौकीदारी करते हैं। मंगलवार रात 11 बजे किसी बात पर उसकी परिजन से कहासुनी हो गई। इससे गुस्से में आकर वह मल्टी की चौथी मंजिल पर पहुंची और कूद गई। परिजन उसे गंभीर हालत में एमवायएच ले गए, जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। परिजन के बयान नहीं हुए।
