देश की बात, आपके शहर से
Indore32°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsDelhi
दिल्ली 4 बार पढ़ी गई

दिल्ली की सभी अनधिकृत कॉलोनी होंगी नियमित, 60 लाख लोगों को मिलेगा इसका लाभ- अमित शाह

दक्षिणी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के संगम विहार में आयोजित चुनावी सभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि 1731 अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने का काम मोदी ने शुरू कर दिया है।

Abhishek Raghuvanshi21 मई 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

दक्षिणी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के संगम विहार में आयोजित चुनावी सभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि 1731 अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने का काम मोदी ने शुरू कर दिया है। मोदी की गारंटी है कि 2026 तक सभी अनधिकृत कॉलोनी नियमित हो जाएंगे। 60 लाख निवासियों को लाभ होगा। जहां झुग्गी वहीं मकान के तहत तीन हजार मकान आवंटित हो गए हैं।

केजरीवाल ने आयुष्मान योजना को दिल्ली में रोककर रखा है। इस कारण उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों से आने वालों का दिल्ली सरकार के अस्पतालों में मुफ्त इलाज नहीं होता है। दिल्ली की सातों सीटों पर जीत मिलने के छह माह में यहां आयुष्मान योजना लागू हो जाएगी।

विधवा व बुजुर्ग पेंशन केजरीवाल सरकार ने बंद कर दी है। सात वर्षों से राशन कार्ड भी नहीं बनाया जा रहा है। यदि केजरीवाल यह काम नहीं कर सकते हैं, तो कुर्सी छोड़ दें। भाजपा यह काम करेगी। कहा, आप के कार्यकर्ता टैंकर माफिया बनकर दक्षिणी दिल्ली की जनता का खून चूस रहे हैं।

रोहिंग्या घुसपैठियों से डरकर अयोध्या नहीं गए

शाह ने कहा, 70 वर्षों से कांग्रेस व उनके साथी अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं होने दे रहे थे। केजरीवाल वहां पर अस्पताल व शौचालय बनाने की बात करते थे।

दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद प्रधानमंत्री ने मुकदमा जीतने के बाद भूमि पूजन कर प्राण प्रतिष्ठा भी किया। प्राण प्रतिष्ठा के समय केजरीवाल, राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा निमंत्रण के बाद भी नहीं गए क्योंकि वह अपने वोट बैंक से डरते हैं। उनका वोट बैंक रोहिंग्या घुसपैठिये हैं।

कमजोर सरकार पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब नहीं दे सकती- शाह

अमित शाह ने कहा कि इंडी गठबंधन के नेता बोलते हैं कि वह बारी-बारी प्रधानमंत्री बनेंगे। इस तरह का कमजोर प्रधानमंत्री न तो पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे सकता है और न आतंकवाद व नक्सलवाद को समाप्त कर सकेगा। यदि इस देश को बड़ा कोई बना सकता है तो मोदी बना सकते हैं।

अब आजादी का नारा गुलाम कश्मीर में लगता है

गुलाम कश्मीर हमारा है। इसे लेकर रहेंगे। कांग्रेस पाकिस्तान के पास परमाणु बम होने का डर दिखाकर गुलाम कश्मीर पर चुप रहने को बोलती है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कहते हैं कि दिल्ली व राजस्थान के लोगों का कश्मीर से क्या लेना देना है। खरगे 80 पार गए लेकिन वह भारत को नहीं जान सके। उन्हें याद रखना चाहिए कि भारत का बच्चा-बच्चा कश्मीर के लिए जान दे सकता है।

कांग्रेस के लोगों ने अनुच्छेद 370 को बच्चे की तरह पाल कर रखा। लेकिन मोदी दूसरी बार प्रधानमंत्री बने और उन्होंने अनुच्छेद 370 को समाप्त कर दिया। पहले आजादी के नारे हमारे कश्मीर में लगते थे, अब गुलाम कश्मीर में लग रहे हैं। पहले पथराव यहां होता था , अब वहां हो रहा है। वहां खाने को आटा नहीं मिल रहा है।

यह परिवर्तन नरेन्द्र मोदी के कारण हुआ है। राहुल गांधी कांग्रेस की सरकार बनने पर अनुच्छेद 370 वापस लाने, तीन तलाक वापस लाने, सीएए निरस्त करने की बात करते हैं। राहुल व केजरीवाल को देश में कोई समर्थन नहीं करता। इन्हें पाकिस्तान में लोग समर्थन करते हैं।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 10 दिन पहलेदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटीDelhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 10 दिन पहलेदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस!Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 13 दिन पहलेछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांगDelhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 94 दिन पहलेजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आईDelhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 166 दिन पहले100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान परDelhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 199 दिन पहलेस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहणDelhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 436 दिन पहले9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेपDelhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 437 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 648 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को, मतगणना 8 फरवरी को होगी 656 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा दिल्ली की CM आतिशी को पत्र 661 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी, इलाके में मचा हड़कंप 792 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiअभी जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, SC से नहीं मिली जमानत, CBI ने मांगा वक्त 793 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiचार्जिंग पर लगा था गली में खड़ा ई-रिक्शा, 7 साल के बच्चे का हाथ टच होते ही लगा करंट, मौत, हत्या का केस दर्ज 794 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiपति का कत्ल कर कमरे में छिपा दी लाश, बाहर से गेट बंद कर फरार हो गई पत्नी 795 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiसंसद भवन में तांक-झांक कर रहे शख्स को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, अपशब्द बोलने का भी आरोप 799 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव… ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 821 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiAAP मुख्यालय का नया पता- बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन… केंद्र सरकार ने अलॉट कर दिया पार्टी दफ्तर 822 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में UPSC की तैयारी, दो बहनों में अकेला भाई… कॉलोनी के गेट पर करंट से मौत पर घरवालों ने सरकार को घेरा 823 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiआबकारी मामला: दिल्ली की अदालत ने के. कविता के खिलाफ आरोपपत्र पर लिया संज्ञान, 26 जुलाई को पेश होने के आदेश 824 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक कूड़े का न बने ‘पहाड़’, DMRC ने इन 15 मेट्रो स्टेशन पर लगाए e-waste रीसाइक्लिंग बॉक्स 827 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhi बिजवासन, नई दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन… पूरा नहीं हुआ विकास का वनवास 828 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली यूनिवर्सिटी में एक साथ ले सकेंगे दो डिग्रियां, जानें कब शुरू हो सकते हैं एडमिशन 829 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदो दशक से दिल्ली में गैंगवार: यमुना पार में लगातार जारी है तीनों का खूनी खेल, पढ़ें शुरू से दुश्मनी की दास्तां 830 दिन पहले
↑