द्वारकापुरी में एक सनकी पति ने 25 दिन पहले ब्याही पत्नी के साथ दर्दनाक घटना की। पति ने पहले उसे खाने में नींद की गोली दी। वह सो गई तो उसके बाल काट दिए और उसकी साड़ी जलाकर पत्नी की पीठ दाग दी। जब नवविवाहिता ने अपने मामा-मामी को फोन कर ससुराल बुलाया तो उन्हें भी धमकाया। बाद में वे थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
द्वारकापुरी पुलिस ने 22 वर्षीय अंजलि की शिकायत पर पति सुजीत लोधी के खिलाफ केस दर्ज किया। अंजलि की मां की मौत हो चुकी है। 25 दिन पहले अंजलि की शादी अजीत से हुई थी शनिवार शाम सुजीत ने अंजलि के बाल काट कर पीठ जला दी थी। जब इसकी सूचना अंजलि के परिजन को लगी तो वह अंजलि को लेने के लिए पहुंचे तब सुजीत के परिजन ने अंजलि को भेजनें से इंकार कर दिया बड़ी बड़ी मुश्किल से परिजन अंजलि को अपने साथ के गए उन्होंने द्वारकापुरी पुलिस को पूरे मामले कि शिकायत कर दी अंजलि के परिजन ने सुजीत और उसके परिवार वालों पर तांत्रिक क्रिया करने का आरोप लगाया है पुलिस ने केस दर्ज कर मामले कि जांच शुरू कर दि है
