
बाणगंगा थाना क्षेत्र में पुश्तैनी मकान बेचने की बात को लेकर 2 दिन पहले छोटे भाई की चाकू मार कर हत्या की घटना हुई थी यह मामला अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि चंदननगर क्षेत्र में एक युवक ने अपनी दो मासूम बेटियों के सामने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने देर रात हत्या का केस दर्ज कर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना जवाहर टेकरी की है। यहां रहने वाले भारत कुमार पटेल ने अपनी पत्नी रचना उर्फ लक्ष्मी 42 साल की पीठ पीठ कर हत्या कर दी। घटना के समय उसकी दो बेटियां 13 साल और 10 साल भी घर पर थी। परिवार के लोगों ने बताया कि भारत शराब और गांजा पीने का आदी है। घर के बाहर ही गेराज है। बड़ी बेटी ने पुलिस को बताया कि पापा रविवार रात 9:20 बजे घर पहुंचे। उन्होंने हम लोगों से कहा कि तुम नहीं सुधरोगे तुम्हारी मां मानती नहीं बिना पूछे इधर-उधर जाती है। इसके बाद पिता ने मां को मारा। हम दोनों बहने बचाने गई तो हमें भी बेल्ट से पीट दिया इसके बाद मां की छाती पर पिता बैठ गए और लोहे की मूसली से मां की पीठ पर मारा। जिस मां के मुंह और नाक से खून निकलने लगा। हम दोनों बहने चिल्ला रही थी कि पापा मां को छोड़ दो वह मर जाएगी। इसके बाद मामा कैलाश को फोन करके बुलाया। मामा घर पहुंचे और एंबुलेंस से मां को अस्पताल भेजा यहां पर डॉक्टरों ने चेक के बाद उसे मृत घोषित किया। बाद में पिता घर पर ही बैठे रहे इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी भारत पटेल को गिरफ्तार कर लिया।
