विश्व हिंदू परिषद, सेवा विभाग द्वारा सेवा सुरक्षा संस्कार के भाव को आगे बढ़ाते हुए, इंदौर विभाग में एक और सेवा कार्य की शुरुआत की गई।
रोगी वाहन (एम्बुलेंस) विहिप, सेवा विभाग के द्वारा हिन्दू समाज हेतु प्रारम्भ की गई। जो की एम.वाय हॉस्पिटल में सेवारत रहेगी।
इस रोगी वाहन का लोकार्पण 19 मई 2024 को साय 6:30 बजे अजय पारिख, VHP केन्द्रीय मंत्री व केन्द्रीय सेवा प्रमुख के करकमलों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्रान्त अध्यक्ष मुकेश जैन, प्रख्यात अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय, प्रान्त संगठन मंत्री खगेन्द्र भार्गव, प्रान्त सेवा प्रमुख गिरिधारीलाल कुमावत, प्रान्त सह मंत्री दिलीप जैन, प्रान्त सेवा टोली की सदस्य मंजू दीदी नायर और प्रान्त, विभाग, जिले के पदाधिकारी उपस्थित रहे

