इंदौर शहर के ऐरोड्रम थाना क्षेत्र में दिए रात एक युवक की उसके साथियों ने मिलकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि सभी साथी मिलकर पार्टी मना रहे थे। पार्टी मे विवाद के दौरान यह घटना हुई है।
पुलिस के अनुसार मृतक का नाम सुरेंद्र पिता रामसिंह कुशवाह निवासी छोटा बांगड़दा है। मृतक के परिवार ने पुलिस को बताया कि सुरेंद्र रात मे उसके दोस्त नीरज,धीरज और संजू के साथ अपनी दुकान से घर आया था। पुलिस को मृतक कि पत्नी ऐश्वर्या ने बताया कि संजू दुकान बंद कर घर आया फिर अपने दोस्तों के साथ पार्टी मनाने चला गया। देर रात संजू ने घर के मोबाइल पर काल कर पत्नी को यह भी बताया कि ऑके साथ नीरज और धीरज ने मारपीट कि है। हालाकी पुलिस ने इस मामले मे देर रात मृतक के दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ कि जा रही है कि आखिर उन्होंने अपने दोस्त कि हत्या क्यों कि।
