चंदन नगर इलाके में एक युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मामले में पुलिस ने उसके मंगेतर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है,
मृतिका का नाम मोना पिता महेश विश्वकर्मा निवासी गांधी पैलेस सिरपुर है। दो दिन पहले उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। उसकी सगाई देवेंद्र पिता मुकेश विश्वकर्मा निवासी न्यू गांधी पैलेस सिरपुर से हुई थी। सगाई के बाद से ही आरोपी देवेंद्र उसे बहुत ज्यादा परेशान कर रहा था। उसके आने-जाने पर प्रतिबंध लगा रखा था, वह अगर किसी से बात करती तो शंका कर वाद विवाद करता था। मोना इससे बेहद परेशान थी उसे आगे के जीवन में भी विवाद और तनाव की स्थिति नजर आ रही थी। जिसके चलते उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
