
इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं मप्र राजीव विकास केंन्द्र के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी का भगोड़ा लोकसभा चुनाव का उम्मीदवार एवं धारा 307 का आरोपी मुल्जिम अक्षय बम जिसने कांग्रेस पार्टी की पीठ पर छुरा घोपा,इस धोखेबाज,गद्दार को गिरफ्तार करवाने के लिए कांग्रेस द्वारा 55 सदस्यीय निगरानी उड़न दस्ते का गठन किया गया है।
यादव ने कहा की यह उड़न दस्ता अपने-अपने क्षेत्रो मे धारा 307 का मुल्जिम अक्षय बम निगरानी रखेगा और जहां कही भी दिखा तो या छुपा होगा तो तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम नंबर पर 0731-2522500 या संबंधित थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारी को या फिर पुलिस कमिश्नर नम्बर 7049100306,उप-पुलिस कमिश्नर नम्बर 7049100411को जानकारी देकर गिरफ्तार करवाने मे सहयोग करेगा।
यादव ने बताया है कि ज्ञात रहे की अक्षय बम पर कोर्ट के आदेश पर धारा 307 बढ़ाई गई थी,10 तारीख को अक्षय बम को कोर्ट में पेश होना था,मगर वह कोर्ट में पेश नहीं हुआ
