इंदौर के हॉस्टल की छत से केयरटेकर के कूदने के सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं पूरे मामले में पुलिस ने मृग कायम करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है मृतक मूल रूप से झालावाड़ का रहने वाला है…।
इंदौर में हॉस्टल की छत से कूदने का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है पूरा मामले में जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक राजस्थान के रहने वाले रवि गोचर नामक युवक द्वारा छत से कूदने और नीचे गिरने तक के सीसीटीवी वीडियो सामने आए हैं पूरी घटना लसूडिया थाना क्षेत्र में स्थित हालों वर्ल्ड नामक हॉस्टल में मृतक रवि कुछ महीना पहले केयरटेकर के रूप में काम करता था बताया जा रहा है कि देर रात से ही छत पर कुछ युवकों द्वारा पार्टी की जा रही थी सुबह होते-होते मृतक रवि अचानक से छत की दीवार के किनारे पर आया और फिर कुछ सेकंड नीचे देखने के बाद अचानक से दीवाल से कूद गया पूरी घटना सीसीटीवी में साफ तौर पर नजर आ रही है तो वहीं नीचे गिरने के भी सीसीटीवी आए हैं जिसके बाद पार्टी में अन्य शामिल युवकों द्वारा उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई पूरे मामले में जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर मर्ग कायम किया गया है और मृतक के परिजनों को राजस्थान में भी सूचना दी गई है
