इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के घर में चोरी की वारदात सामने आई है बता दे चार्टर्ड अकाउंटेंट अपनी विवाह वर्षगांठ बनाने के लिए इंडोनेशिया गए हुए हैं और घर पर ताला लगा हुआ है इसी बात का फायदा उठाकर चोरों ने लाखों रुपए की चोरी की वारदात का अंजाम दिया और फरार हो गए फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश करने में जुटी हुई है।
पूरा मामला इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र का है मल्हारगंज थाना क्षेत्र के पॉश कालोनी के विंध्याचल नगर में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट देवेंद्र अपने पूरे परिवार के साथ इंडोनेशिया गए हुए थे बता दे चार्टर्ड अकाउंटेंट देवेंद्र की विवाह वर्षगांठ है तथा इसी को सेलिब्रेट करने के लिए वह अपने परिवार के साथ इंडोनेशिया गए हुए हैं साथ ही घर पर ताला लगा हुआ है लेकिन इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उनके घर का ताला तोड़कर घर में रखें सोने चांदी के जेवरात सहित नगद जिसका अनुमानित आकलन 25 लाख रुपए के आसपास लगाया जा रहा है वह चुरा कर फरार हो गए फिलहाल घर से कुछ देरी पर रहने वाले उनके साले मनीष को जब सुबह देवेंद्र के घर के ताले टूटे होने की सूचना मिली तो पुलिस को उन्होंने पूरे मामले की सूचना दी इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले में जांच पड़ताल करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है , लेकिन जिस तरह से बदमाशों ने एक पॉश कॉलोनी में चोरी की वारदात को अंजाम दिया उसे पुलिस की रात्रि गश्त पर कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं।
