.इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस में ग्राहक बनकर चोरी का सामान बेचने के लिए बाजार में घूम रहे एक व्यक्ति को अपनी गिरफ्त में लिया है। क्राइम ब्रांच की टीम में इसके कब्जे से मंगलसूत्र चैन बरामद की है।अब पुलिस में इस व्यक्ति से अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ कर रही है।
इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस की टीम ने तिलक नगर थाना क्षेत्र के एक सुने मकान में हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस को जब मुखबिर से यह सूचना मिली की एक व्यक्ति चोरी का सामान बेचने के लिए बाजार में घूम रहा है तो पुलिस ने ग्राहक बनकर उसे पहले हिरासत में लिया और फिर पूछताछ की, जिसके बाद पूरे मामले का पर्दाफाश हो गया।
क्राइम ब्रांच की टीम में इसके कब्जे से मंगलसूत्र और चैन बरामद की है, जिसकी कीमत डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है। अब पुलिस में आए इस व्यक्ति से अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ कर रही है
