देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsDelhi
दिल्ली 17 बार पढ़ी गई

‘केजरीवाल चुने हुए मुख्यमंत्री हैं…’, Delhi CM की अंतरिम जमानत पर SC की टिप्पणी; कहा- 5 साल में एक बार आते हैं चुनाव

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका पर आज तीसरे दिन सुनवाई हो रही है।

Abhishek Raghuvanshi7 मई 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका पर आज तीसरे दिन सुनवाई हो रही है। बीती दो हियरिंग में अदालत ने केजरीवाल के वकील का पक्ष सुना आज अदालत ईडी के वकील की दलीलें सुन रही है।

गौरतलब है कि अदालत ने पिछली सुनवाई में खुद ही कहा था क्योंकि यह चुनाव का समय है तो हम केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर भी विचार कर सकते हैं। तब ईडी ने कहा था कि कोई भी फैसला लेने से पहले हमारा पक्ष भी सुना जाए। ऐसे में आज अदालत ईडी की दलीलें सुन रही है। 

  • आज सुनवाई शुरू हुई तो एएसजी एसवी राजू ने अपना पक्ष रखना शुरू किया। उन्होंने कहा, मैं 100 करोड़ के हवाला ट्रांजेक्शन से बात शुरू करना चाहता हूं। मनीष सिसोदिया की बेल रिजेक्ट होने के बाद एक शिकायत आई थी और 1100 करोड़ रुपये अटैच किए गए।
  • इस पर जस्टिस खन्ना ने कहा दो साल में ये 1100 करोड़ हो गए? आपने तो कहा था कि अपराध 100 करोड़ का है फिर यह इतना कैसे हो गया?
  • इस पर राजू ने कहा कि नीति से जो लाभ हुआ वो 1100 करोड़ है। तब जस्टिस खन्ना ने कहा आप पूरे लाभ को अपराध की श्रेणी में नहीं ला सकते।
  • तब राजू ने कहा कि इस वक्त यह जांच अधिकारी के विवेक पर है कि वह फैसला ले कि कौन सा स्टेटमेंट सही है और कौन सा नहीं…।
  • राजू ने आगे कहा, जब हमने जांच शुरू की थी तब हमारी जांच सीधे तौर पर केजरीवाल से नहीं जुड़ी थी। उनका रोल जांच के दौरान सामने आया। इसीलिए हमने शुरुआत में एक भी सवाल उन्हें लेकर नहीं हुए और न ही जांच उनपर केंद्रित थी।
  • राजू ने आगे कहा, तथ्यात्मक रूप से बयानों में कोई विरोधाभास नहीं है। वह याचिकाकर्ता के फेवर में हैं यह नहीं माना जा सकता।
  • राजू ने आगे कहा, हमने 25 अप्रैल 2023, तक एक भी सवाल नहीं किया। तब जस्टिस खन्ना ने पूछा सरथ रेड्डी कब गिरफ्तार हुआ? राजू ने बताया 10 नवंबर 2022 को ये सभी बयान सीसीटीवी की निगरानी में कस्टडी में लिए गए थे।
  • अदालत ने कहा कि आप याचिकाकर्ता को सभी बयान उपलब्ध कराइए तो ईडी ने कहा कि उसमें और भी चीजें हैं। तब अदालत ने कहा कि उन्हें अलग कर बयान उपलब्ध कराइए।
  • जस्टिस खन्ना ने ईडी से पूछा कि सरकार की तरफ से पहला शख्स किस तारीख को गिरफ्तार हुआ था? एएसजी ने कहा, 9 मार्च। फिर वह सरथ रेड्डी का बयान कोर्ट को दिखाने लगे और कहा कि इन बयानों का केजरीवाल से लेना-देना नहीं है। इस पर जस्टिस खन्ना ने कहा, उनकी दलील है कि आपने वो सवाल क्यों नहीं पूछा।
  • इस पर राजून कहा कि उस वक्त किसी को बिना कारण ब्लेम करना गलत होता।
  • तब जस्टिस खन्ना ने कहा, आपने केजरीवाल से जुड़ा सवाल नहीं पूछा ये आपका इशू है। जस्टिस खन्ना ने ये भी पूछा कि क्या 100 करोड़ आपकी जानकारी में थे? क्या आप केस डायरी मेनटेन करते हैं?
  • इस पर राजू ने कहा केस फाइल….। तब जस्टिस खन्ना ने कहा, आप वो केस फाइल दो वॉल्यूम में पेश करें। हम अधिकारी की नोटिंग देखना चाहते हैं।
  • जस्टिस खन्ना ने बताया एक सरथ रेड्डी के गिरफ्तार होने से पहले। एक जब उसका बयान सीआरपीसी की धारा 164 के तहत दर्ज किया गया था। एक मनीष सिसोदिया के गिरफ्तार होने से पहले की केस फाइल और एक उनके गिरफ्तार होने के बाद की।
  • फिर जस्टिस खन्ना ने पूछा कि क्या आप मजिस्ट्रेट के सामने केस फाइल पेश करते हैं? तब ईडी ने कहा रिमांड के पहले फाइल पेश करनी पड़ती है।
  • तब जस्टिस खन्ना ने कहा कि एक और फाइल पेश करिए जिसमें अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से पहले की बातें होंगी।
  • ईडी की कुछ दलीलें सुनने के बाद जस्टिस खन्ना ने कहा कि आप जो कह रहे हैं सब ठीक है। आप कह रहे हैं कि राजनीतिक एक्जीक्यूटिव पॉलिसी बनाने में बिल्कुल शामिल नहीं थे… और अगर शामिल थे तो यह मुद्दा पीएमएलए की धारा 19 तक सीमित है।
  • जस्टिस खन्ना ने आगे कहा दूसरा मुद्दा ये है कि इसमें दो साल लग गए… यह एक जांच एजेंसी के लिए ठीक नहीं है कि चीजें उजागर होने में दो साल का समय लग जाए।
ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 10 दिन पहलेदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटीDelhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 10 दिन पहलेदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस!Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 12 दिन पहलेछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांगDelhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 94 दिन पहलेजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आईDelhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 166 दिन पहले100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान परDelhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 198 दिन पहलेस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहणDelhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 435 दिन पहले9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेपDelhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 436 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 647 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को, मतगणना 8 फरवरी को होगी 655 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा दिल्ली की CM आतिशी को पत्र 661 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी, इलाके में मचा हड़कंप 792 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiअभी जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, SC से नहीं मिली जमानत, CBI ने मांगा वक्त 793 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiचार्जिंग पर लगा था गली में खड़ा ई-रिक्शा, 7 साल के बच्चे का हाथ टच होते ही लगा करंट, मौत, हत्या का केस दर्ज 794 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiपति का कत्ल कर कमरे में छिपा दी लाश, बाहर से गेट बंद कर फरार हो गई पत्नी 795 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiसंसद भवन में तांक-झांक कर रहे शख्स को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, अपशब्द बोलने का भी आरोप 799 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव… ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 821 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiAAP मुख्यालय का नया पता- बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन… केंद्र सरकार ने अलॉट कर दिया पार्टी दफ्तर 822 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में UPSC की तैयारी, दो बहनों में अकेला भाई… कॉलोनी के गेट पर करंट से मौत पर घरवालों ने सरकार को घेरा 823 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiआबकारी मामला: दिल्ली की अदालत ने के. कविता के खिलाफ आरोपपत्र पर लिया संज्ञान, 26 जुलाई को पेश होने के आदेश 824 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक कूड़े का न बने ‘पहाड़’, DMRC ने इन 15 मेट्रो स्टेशन पर लगाए e-waste रीसाइक्लिंग बॉक्स 827 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhi बिजवासन, नई दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन… पूरा नहीं हुआ विकास का वनवास 828 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली यूनिवर्सिटी में एक साथ ले सकेंगे दो डिग्रियां, जानें कब शुरू हो सकते हैं एडमिशन 829 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदो दशक से दिल्ली में गैंगवार: यमुना पार में लगातार जारी है तीनों का खूनी खेल, पढ़ें शुरू से दुश्मनी की दास्तां 830 दिन पहले
↑