इंदौर के एमआईजी पुलिस ने मोबाइल लूटने वाले दो बदमाशों को पकडा है बदमाशों ने राहगीर पर चाकू से हमला कर मोबाइल लूट लिया था जिसके बाद पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी। दो नाबालिग बदमाश फिलहाल फरार है
एमआईजी पुलिस को 3 मई को फरियादी जितेन्द्र ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि शाम को जब वह सिलाई का काम करके घर लौट रहा था तभी अमर विलास होटल के समीप खड़ा था तो दो बाइक पर चार युवक वहां पहुंचे और विवाद करने लगे इसके बाद बदमाशों ने फरियादी पर चाकू से हमला कर मोबाइल लूट लिया था। पुलिस इस मामले में बदमाशों की तलाश मैं पुलिस जुड़ गई थी वही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए जिसके बाद मुखबिर से सूचना मिली कि लूट करने वाले दो बदमाश रोबोट चौराहे पर है पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया वहीं आरोपी ने अपना नाम आदित्य और भूपेन्द्र बताया आरोपियों से लूटा हुआ मोबाइल मोटर सायकल व चाकू जब्त किए। घटना में शामिल दो नाबालिग फरार है
