इंदौर शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र में एक युवक एवं उसकी पत्नी की मौत के सिलसिले में पुलिस ने जाँच के बाद गेरइरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। प्रकरण मृतको के परिवार के परिजनों के खिलाफ की दर्ज किया गया है।दरसल घटना 8 फरवरी 2024 की है जब नेहा पति गोलू मालवीय निवासी श्याम नगर एनेक्स ने एसिड पीकर अपनी जान दे दी थी। महिला के आत्महत्या के पीछे सबसे बड़ा कारण था उसके पति द्वारा भी आत्महत्या करना। बताया जा रहा है कि महिला के पति के परिजनों द्वारा घर में जेवरात को लेकर विवाद किया गया था। इस विवाद में गोलू ने घर छोड़कर जाने की धमकी दी तो उसकी मां ने कहा कि जा रहा है तो वापस लौट कर मत आना। इसी आवेश मे गोलू ने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी।
अपने बेटे की मौत से आहत परिजनों ने बहु को उसकी मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आखिरकार पति की मौत के बाद और परिजनों द्वारा प्रताड़ित करने के कारण महिला ने भी एसिड पीकर अपनी जान दे दी। हालांकि पति की मौत के बाद और महिला द्वारा एसिड पीने के बीच में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। अगर लसूडिया टीआई और जांच अधिकारी की सख्त कार्रवाई होती तो आज शायद से महिला जिंदा होती। इस मामले में डीसीपी जोन 2 अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि इस मामले मे मृतक गोलू के परिजनों के खिलाफ धारा 304 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है, वही अगर किसी पुलिस अधिकारी की लापरवाही सामने आती तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
