
इंदौर के अरविंदो अस्पताल में कार्यरत महिला डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने मरीज के खिलाफ बुरी नीयत से छूने का मामला दर्ज किया है।
- डॉक्टर ने मरीज को बुरी नीयत से छुआ
- पुलिस ने दर्ज किया मामला
- अरविंदो अस्पताल में कार्यरत है डॉक्टर
इंदौर। इंदौर में महिला डॉक्टर को चेकअप के दौरान बुरी नीयत से छूने का मामला सामने आया है। महिला डॉक्टर की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी मरीज पर मामला दर्ज कर लिया है। डॉक्टर का कहना था कि आरोपी लंबे समय से उसे बुरी नजर से देख भी रहा था।
आईसीयू में भर्ती था मरीज
पुलिस के मुताबिक घटना सांवेर रोड़ स्थित अरविंदो अस्पताल की है। जहां कार्यरत 25 वर्षीय डॉक्टर ने दीपक शाक्य निवासी गांधी नगर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। बताया गया कि डॉक्टर पांचवी मंजिल पर राउंड पर थी। इस दौरान वह आईसीयू में मरीजों को देखने गई थी।
डॉक्टर ने दर्ज किया केस
आईसीयू में लिवर एब्सेस के मरीज दीपक शाक्य को भी भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने जैसे ही दीपक से उसकी परेशानी के बारे में पूछा उसने बुरी नीयत से डॉक्टर को टच किया। जिसके बाद डॉक्टर ने उसके खिलाफ शिकायत की और केस दर्ज करवाया।

