
- इंदौर में प्रत्याशी विहीन हुई कांग्रेस के डमी प्रत्याशी रहे मोती सिंह पटेल ने एकल पीठ के फैसले को चुनौती देते हुए अपील दायर की है।
- कांग्रेस के डमी प्रत्याशी मोती सिंह ने एकलपीठ के फैसले को दी चुनौती
- खुद को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित करने की मांग की
- एकलपीठ से नहीं मिली थी राहत
इंदौर : इंदौर में प्रत्याशी विहीन हुई कांग्रेस के डमी प्रत्याशी रहे मोती सिंह पटेल ने एकल पीठ के फैसले को चुनौती देते हुए अपील दायर की है। इसमें शुक्रवार को युगलपीठ के समक्ष सुनवाई होगी। पार्टी नेता मोती सिंह पटेल ने लोकसभा सीट से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी अक्षय बम द्वारा नामांकन पत्र वापस लेने के बाद हाई कोर्ट में याचिका दायर कर खुद को अधिकृत प्रत्याशी घोषित करने की मांग की थी। न्यायमूर्ति विवेक रूसिया की एकलपीठ ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी। मोती सिंह का नामांकन फार्म स्क्रूटनी के दौरान निरस्त हो चुका था। एकलपीठ ने टिप्पणी की थी कि राजनीति में कोई रिवर्स गियर नहीं होता।
