इंदौर में मादक पदार्थ को लेकर पुलिस द्वारा पिछले कई महीनों से ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है जिसके तहत एमआईजी थाना क्षेत्र से एक मादक पदार्थ का सेवन करने के साथ ही उसे बेचने वाले को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है जिसकी कीमत ₹1 लाख 50 से भी अधिक है….।
पूरे मामले में जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दाड़ोतिया द्वारा बताया गया कि सूचना के आधार पर घेराबंदी कर राहुल कदम नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है जिसके पास से 18 ग्राम से अधिक मादक पदार्थ बरामद किया गया है जिसकी कुल कीमत 1 लाख 87 हजार रुपए है पूछताछ में युवक ने बताया है कि वह नशे की लत में लगे हुए युवाओं को यह नशे की पुड़िया बनाकर बेचता था फिलहाल पुलिस पकड़े युवक से पूछताछ में जुटी हुई है कि वह इतनी मात्रा में मादक पदार्थ कहां से लेकर आया था
