मध्य प्रदेश में सबसे अधिक राजस्व देने वाली कोई संस्था है तो वह पंजीयन कार्यालय जिसने गत वर्ष 2400 करोड़ से अधिक राजस्व की प्राप्ति कर मध्य प्रदेश सरकार के खजान भरा था इस वित्तीय वर्ष में आचार संहिता के चलते मध्य प्रदेश शासन की तरफ से इंदौर पंजीयन कार्यालय को अब तक किसी भी प्रकार का लक्ष्य नहीं दिया गया है फिर भी इंदौर पंजीयन कार्यालय वरिष्ठ पंजनक दीपक कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 अप्रैल से लेकर अब तक 11500 दस्तावेजों का पंजीयन किया जा चुका है और 125 करोड़ की राजस्व की प्राप्ति आज दिनांक तक हो चुकी है लक्ष्य सरकार की तरफ से नहीं मिला है फिर भी इंदौर का पंजीयन कार्यालय 2900 करोड़ का लक्ष्य मानकर चल रहा है जो कि साल के अंत तक पूरे करने की पूरी पूरी कोशिश की जाएगी
