होटल में 70 से ज्यादा पाकिस्तानियों के रुके होने की सूचना से हड़कंप, पैरामिलिट्री फोर्स तैनात
दिल्ली पुलिस समेत देश की सुरक्षा एजेंसी में शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब खुफिया एजेंसी को सूचना मिली थी कि पहाड़गंज स्थित टुडे इंटरनेशनल होटल में 60 से 70 पाकिस्तानी रुके हुए हैं।
दिल्ली पुलिस समेत देश की सुरक्षा एजेंसी में शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब खुफिया एजेंसी को सूचना मिली थी कि पहाड़गंज स्थित टुडे इंटरनेशनल होटल में 60 से 70 पाकिस्तानी रुके हुए हैं। इस सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसी अलर्ट हो गई। पूरे होटल के सामने व चारों तरफ भारी संख्या में पुलिस बल में पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात कर दिया गया है।
दिल्ली पुलिस के सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। दिल्ली पुलिस अधिकारियों को शुरुआती जांच के बाद पता लगा कि कुछ संदिग्ध गतिविधियां हो रही है। इसके बाद सूचना मिली थी कि टुडे इंटरनेशनल होटल में पाकिस्तानी काफी मात्रा में पाकिस्तानी ठहरे हुए हैं।
भारी संख्या में होटल में पाकिस्तानी नागरिकों के रुके होने से कई सवाल खड़े होते हैं। क्या सुरक्षा एजेंसी को इस बात की जानकारी नहीं थी कि इतनी संख्या में पाकिस्तानी नागरिक होटल में ठहरे हुए हैं, क्या यह पाकिस्तानी अवैध रूप से आए हैं। दिल्ली पुलिस के तमाम सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच शुरू कर दी गई है।
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन का कहना है कि यह पाकिस्तानी डेलिगेशन है, जो निजामुद्दीन दरगाह के लिए आया हुआ है। इसके बावजूद कई सवाल खड़े हो रहे हैं कि जब यह डेलिगेशन आया है तो दिल्ली पुलिस के पास इसकी पहले से जानकारी होगी, फिर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात क्यों किया गया है और सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर क्यों पहुंचे हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 9 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 9 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 12 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 94 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 165 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 198 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 435 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 436 दिन पहले