इंदौर के लसूड़िया थाने में एक धोखा धडी का प्रकरण दर्ज हुआ है। टेली परफॉर्मेंस कर्मचारी ने अपने साथी के खिलाफ ही थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। आरोपी दोस्त ने मोबाइल पर ऑनलाइन अकाउंट को स्कैन कर कई बार ट्रांजैक्शन कर के 2 लाख 29 हजार रुपए निकाल लिए। अकाउंट की डिटेल और सीसीटीवी फुटेज के बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है।
एडीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया के अनुसार हिमांशु अग्रवाल निवासी पिपरिया खुर्द ने बताया कि वह टेली परफॉर्मेंस कंपनी में 5 साल से नौकरी कर रहा है। लगभग सात माह पहले पंकज पंवार निवासी सुखलिया नौकर के लिये आया था। एक ही कंपनी मे साथ में काम करने के दौरान दोनों की दोस्ती हो गई। हिमांशु ने बताया कि नौकरी मे के दौरान मोबाइल डिजीटल लॉकर में रखा हाटा था।सभी डिजिटल लॉकर का कोडवर्ड वहां पर तैनात लाकर कर्मचारियों को मालूम होता है। लेकिन हिमांशु ने अपने डिजिटल लॉकर का कोड वर्ड पंकज से भी शेयर किया था।
हिमांशु ने बताया कि पंकज ने 9 मार्च से लॉकर को खोलकर उसका मोबाइल निकाला और मोबाइल के ऑनलाइन पेमेंट अकाउंट का क्यूआर कोड स्कैन कर और कई बार के टोटल ट्रांजैक्शन में 2 लाख 29 हजार रूपये क़ि धोखाधड़ी की है। पुलिस ने इस मामले में कंपनी के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी पंकज के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर उसके खिलाफ वेधानिक कार्रवाई की है।

