दिल्ली की तिहाड़ जेल में हिंसक झड़प… आपस में भिड़े कैदी, एक दूसरे पर सुए से किया अटैक, AAP ने कहा- केजरीवाल की जान को खतरा
तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में दबदबा कायम रखने के लिए कैदियों के दो गुट आपस में भिड़ गए. इसके बाद विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों गुटों ने एक दूसरे पर सुए से अटैक करना शुरू कर दिया.

तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में दबदबा कायम रखने के लिए कैदियों के दो गुट आपस में भिड़ गए. इसके बाद विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों गुटों ने एक दूसरे पर सुए से अटैक करना शुरू कर दिया. इस घटना में चार कैदी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं इस घटना के बाद आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह का बयान सामने आया है. उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है.
जेल सूत्रों के मुताबिक, यह घटना सोमवार की रात तिहाड़ जेल नंबर 3 में हुई. यहां शौचालय जाने और दबदबा कायम रखने को लेकर दो गुट भिड़ गए. इसके बाद एक दूसरे को सूए (लोहे से बनी नुकीली चीज) मारे. इससे चार लोग घायल हो गए हैं. जिस सुए से हमला किया गया, उसे जेल में ही बनाया गया था.
कैदियों के शोर मचाने पर जेल के वार्डर मौके पर पहुंचे और घायल कैदियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. घायल कैदियों की पहचान दुर्गेश, दीपक, धीरज और दिनेश के रूप में हुई है. इस घटना के बाद थाना हरी नगर में केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
कैदियों के बीच हुई लड़ाई… AAP ने कहा- तिहाड़ में केजरीवाल असुरक्षित
तिहाड़ में कैदियों के बीच हुई लड़ाई के बाद आम आदमी पार्टी का बयान सामने आया है. बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल (Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal in Tihar Jail) में बंद हैं. आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि क्या आप जानते हैं कि तिहाड़ जेल के अंदर भी हत्याएं हुई हैं.
संजय सिंह ने कहा कि क्या होगा अगर कल अरविंद केजरीवाल पर भी इस तरह का हमला हो जाए. हमें तिहाड़ जेल में सीएम केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर फिक्र हो रही है. अरविंद केजरीवाल की जान को खतरा है. AAP ने तिहाड़ जेल में सुरक्षा चूक और कल रात हुई हिंसा का हवाला देते हुए ये बातें कहीं

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 9 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 9 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 12 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 94 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 165 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 198 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 435 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 436 दिन पहले