इंदौर नगर निगम में चार करोड़ का नया घोटाला, पुलिस ने जब्त की ओरिजनल फाइलें
28 करोड़ रुपये की जांच में पकड़ी गड़बड़ी, बगैर काम से हो गया पूर्ण भुगतान। अब गड़बड़ी में शामिल अफसर-कर्मचारियों तक आसानी से पहुंचेगी पुलिस।

28 करोड़ रुपये की जांच में पकड़ी गड़बड़ी, बगैर काम से हो गया पूर्ण भुगतान। अब गड़बड़ी में शामिल अफसर-कर्मचारियों तक आसानी से पहुंचेगी पुलिस।
एक्जीक्यूटिव इंजीनियर की शिकायत पर नगर निगम में हुए ड्रेनेज घोटाले की जांच कर रही है एमजी रोड थाना पुलिस।
इसकी जांच में तीन फाइलें हाथ लगी, जो फरार ठेकेदार मोहम्मद साजिद की हैं। इसमें उसे 3.90 करोड़ के भुगतान का जिक्र है।
इस पर निगम अफसरों के सील-साइन हैं। पुलिस इन तीन फाइलों के जरिये निगमकर्मियों की भूमिका तय करेगी।
इंदौर। 28 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच कर रही पुलिस ने इंदौर नगर निगम का नया घोटाला पकड़ा है। अफसर और बाबुओं की मिलीभगत से ठेकेदार बगैर काम किए तीन बार में चार करोड़ रुपये ले चुके हैं। पुलिस को इस बार घोटाले से जुड़ी असल फाइलें हाथ लगी हैं। गड़बड़ी में शामिल अफसर-कर्मचारियों तक पुलिस आसानी से पहुंच सकेगी।
एमजी रोड थाना पुलिस एक्जीक्यूटिव इंजीनियर (ईई) सुनील गुप्ता की शिकायत पर नगर निगम में हुए ड्रेनेज घोटाले की जांच कर रही थी। दस्तावेजों की छानबीन में पुलिस को तीन फाइलें हाथ लगीं, जो फरार ठेकेदार मोहम्मद साजिद की थी और उनमें निगम अफसर तीन करोड़ 90 लाख रुपये का पूर्ण भुगतान कर चुके थे।
फाइल पर हैं अफसरों से लेकर बाबुओं के सील-साइन
टीआइ विजयसिंह सिसौदिया के मुताबिक, फाइलें वर्ष 2016 से 2018 के बीच की हैं। वर्ष 2022 में इसका भुगतान हुआ है। साजिद की नींव कंस्ट्रक्शन के नाम से फर्म है। उसने नंदानगर, विनय नगर और संविद नगर (झाड़ूवाली गली) में ड्रेनेज संबंधित कार्य करना बताया और आडिट विभाग ने बिल स्वीकृत भी कर दिए। पुलिस अभी तक फोटो कापी से ही जांच कर रही है। पहली बार असल दस्तावेज हाथ लगे हैं, जिसमें अफसरों से लेकर बाबुओं के सील-साइन हैं। पुलिस इन तीन फाइलों के जरिये निगमकर्मियों की भूमिका तय करेगी। उधर, ईडी भी पुलिस से एफआइआर की प्रति ले गई है।
पुरानी जांच से मिली चार करोड़ की फाइलें
नगर निगम अफसरों ने पुलिस में 28 करोड़ की गड़बड़ी की शिकायत की, लेकिन असल दस्तावेज नहीं सौंपे। ईई ने कहा कि असल 20 फाइलें मार्च में चोरी हो गई थी। पुलिस ने फोटो कापी के आधार पर जांच शुरू की। आरोपित मोहम्मद सिद्दीकी, मोहम्मद जाकिर, मोहम्मद साजिद, राहुल बढ़ेरा और रेणु बढ़ेरा के बैंक खातों का स्टेटमेंट निकाला तो साजिद के खातों में एक करोड़ 30 लाख के तीन भुगतान की एंट्री मिली जो नगर निगम से प्राप्त हुआ था। दूसरे दिन पता चला कि पुलिस को सौंपी फाइलों में भी घोटाला हुआ है और पुलिस असल दस्तावेज ले गई। इन फाइलें पर अफसरों की टीप, सील अंकित है।
अपर कलेक्टर से हस्ताक्षर के नमूने लेगी पुलिस
पुलिस ने 28 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच में ईई सुनील गुप्ता, प्रसाद रेगे, सतीश बड़के, धरमचंद पालीवाल, अभय राठौर, सेवकराम पाटिल, राकेश शर्मा, अविनाश तसवे के हस्ताक्षर के नमूने ले लिए हैं। तत्कालीन अपर आयुक्त संदीप सोनी और सिटी प्लानर कमलसिंह नमूने देने से बच रहे हैं। सोमवार को पुलिस ने सोनी से संपर्क किया, लेकिन फोन नहीं उठाया। पुलिस अब नोटिस जारी करेगी। सोनी वर्तमान में उज्जैन में अपर कलेक्टर हैं।
टैंकर घोटाला भी खुलेगा
पुलिस ने स्वीकृति से लेकर भुगतान की प्रक्रिया समझी है। सबूतों के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी। जीएसटी अफसरों ने भी जानकारी दी है। ओटीपी आरोपितों के फोन पर आया था। सूत्रों के मुताबिक, साजिद ने टैंकर घोटाला भी किया है। मूलत: खंडवा निवासी साजिद आजाद नगर क्षेत्र के कांग्रेस नेता का करीबी है। उसकी खंडवा और खातेगांव में संपत्ति की जानकारी मिली है। आरोपित राहुल मूलत: कानपुर का है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले