इंदौर पुलिस कमिश्नर द्वारा अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों और उन गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया हैं। इस कड़ी में क्राइम ब्रांच में कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को 2 देसी कट्टे और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
दरअसल, क्राईम ब्रांच के द्वारा लगातार अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी मे क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर द्वारा सुचना प्राप्त हुई कि एक आदमी अवैध हथियार इंदौर शहर मे सप्लाई करने आ रहा है, जिसमे सूचना पर कार्यवाही करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए स्थान से आरोपी गुरुबचन सिंह पिता स्व. बिहारी सिंह बडोले उम्र 52 साल निवासी जिला खरगोन को पकड़ा है, जो अवैध फायर आर्म्स लेकर राजीव गाँधी चौराहा के आसपास घूम रहा था, जिसे अपराध शाखा की टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसमे उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 02 अवैध 12 बोर के देसी कट्टे और 1 जिन्दा कारतूस बरामद किया, वही बताया जा रहा है की आरोपी सिकलीगर अवैध हथियार की तस्करी के अपराध मे पहले से ही फरार चल रहा था। जिसपर क्राइम ब्रांच ने धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है।
