
✓आरोपी के कब्जे से 04 अवैध फायर आर्म्स (पिस्टल/ कट्टा) व 03 जिंदा राउंड जप्त ।
✓आरोपीयान,पंजाब के अमृतसर से फरार होकर पंजाब, मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने व गैंगवार के लिया लाया था अवैध हथियार। ।
क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा लगातार अवैध हथियार रखने वाले एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम मे क्राइम ब्रांच इंदौर टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि छोटी ग्वालटोली क्षेत्र में पंजाब के अमृतसर जिले के हत्या के प्रयास अपराध में फरार आरोपीगण होटल में फरारी काटने आए है, मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताए स्थान से संदिग्ध व्यक्तियो को घेराबंदी कर पकड़ा, जिसने अपना नाम (1)रशिम उर्फ रिशु पिता जितेंद्र आरोड़ा निवासी मकान नंबर 4 न्यू नेहरू कॉलोनी अमृतसर पंजाब (2) पुनीत उर्फ पीटा पिता सरदार हजेंदर सिंह निवासी मजीठा रोड बायपास रामनगर कॉलोनी अमृतसर पंजाब (3) बबलू उर्फ शिवम पिता हुकम सिंह निवासी 88 फुट रोड संधू कॉलोनी अमृतसर पंजाब का होना बताया। आरोपियों की अलग अलग तलाशी लेते 2 देशी पिस्टल 2 देशी कट्टा 3 जिंदा राउंड मिले , जिसके संबंध में वैध लाइसेंस पूछते नही होना बताया।

आरोपीयो से पूछताछ करते आरोपीयो द्वारा अवैध पिस्टल/कट्टा किसी सिकलीकर से लाना बताया आरोपीयो के द्वारा बताया गया की वो अमृतसर पंजाब में शुभम गैंग के लिए काम करते है, जो अपनी विरोधी गैंग से बदला लेने के लिए अवैध देशी हथियार खरीदने आए थे, अभी दोनो गैंग में 5 से 6 साल से गैंगबार चल रहा है आरोपियों द्वारा अभी तक एक दर्जन से अधिक अवैध हथियार पंजाब के अलग–अलग जिले में खपाना स्वीकार किया l

आदतन आरोपी पुनीत ऊर्फ पित्ता के विरुद्ध अमृतसर पंजाब में हत्या का प्रयास , चोरी, अवैध फायर आर्म्स जैसे गंभीर अपराध पंजीबद्ध है ।
आदतन आरोपी शिवम ऊर्फ बबलू के विरुद्ध अमृतसर पंजाब में हत्या के प्रयास , अवैध फायर आर्म्स जैसे गंभीर अपराध पंजीबद्ध है।
आदतन आरोपी रशिम ऊर्फ रिशु विरुद्ध थाना सिहराली तरण तारण, थाना सदर , थाना मकबूलपुरा अमृतसर पंजाब में हत्या , दंगे, अपराधिक अतिचार व अवैध फायर आर्म्स जैसे गंभीर मामले पंजीबद्ध है।
आरोपीयो के कब्जे से 04 अवैध फायर आर्म्स 3 राउंड जप्त कर थाना अपराध शाखा में अपराध धारा 25, 27आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

