जनता के रिस्पांस पर बहुत कुछ डिपेंड करता है। जब जनता रिस्पांस नहीं करती तो तबीयत खराब हो जाती है.. मेरी भी तबीयत ठीक नहीं है लेकिन जनता का प्यार इतना मिल रहा है कि चुनाव के मद्देनजर धार जा रहा हूं। जीतू पटवारी बडे़ नेता है और मैं उन पर कोई टिप्पणी करूं यह ठीक नहीं है। यह कहना है प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का। वे इंदौर से भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी के प्रथम जनसंपर्क में शामिल हुए थे.. मीडिया से चर्चा में उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
–
इंदौर से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी शंकर लालवानी के जनसंपर्क का शुरू हुआ। उन्होंने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के निर्वाचन क्षेत्र इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक से जनसंपर्क शुरू किया.. जिसमें विजयवर्गीय भी शामिल हुए। इस दौरान मीडिया से चर्चा में कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी, जीतू पटवारी, कांतिलाल भूरिया से लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी की खराब तबीयत को लेकर हुए सवाल पर उन्होंने कहा कि जब जनता रिस्पांस नहीं करती तो तबीयत खराब हो जाती है.. तबीयत खराब होना स्वाभाविक है.. अगर जनता रिस्पांस नहीं कर रही तो तबीयत खराब हो गई। उन्होंने कहा उनकी भी तबीयत ठीक नहीं है लेकिन जनता के प्यार, चुनावी कार्यक्रम और धार में प्रधानमंत्री का दौरे की तैयारी के सिलसिले में
पर धार जा रहे हैं।
जीतू पटवारी के प्रदेश की आधी सीटें जीतने के दावे पर कहा कि जीतू पटवारी बड़े नेता है और वे उन पर टिप्पणी कैसे कर सकते हैं। जब से वे अध्यक्ष बने हैं तब से उनकी पार्टी आधी रह गई है। कांग्रेस के प्रति लोगों का विश्वास कम होने उनके नेता भी पार्टी छोड़ रहे हैं। कांग्रेस के मेनिफेस्टो को उन्होंने मुस्लिम लीग का मेनिफेस्टो बताया।
कांग्रेस के 400 पार के नारे के साथ भाजपा द्वारा आरक्षण समाप्त करने की कोशिश के आरोप पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह मूर्खतापूर्ण बयान है। जम्मू कश्मीर में धारा 370 लगने के कारण वहां किसी भी दलित को आरक्षण नहीं मिला तब कांग्रेस कहां थी.. हमने धारा 370 हटाई और उसके बाद वहां दलितों को आरक्षण मिला है।
रतलाम झाबुआ से कांग्रेस कांतिलाल भूरिया द्वारा भाजपा पर शराब, पैसा बांटने के आरोपों पर विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेसी कुछ भी आरोप लगा सकते हैं लेकिन भाजपा प्रदेश की सभी 29 सीट जीतेगी। कांग्रेसी कभी ईवीएम को दोष देते हैं.. जब जीत होती है तो ईवीएम माता की पूजा करते हैं। उत्तराखंड, कर्नाटक में जीते तो ईवीएम सही.. बाकी जगह हारे तो ईवीएम दोषी हो जाती है।
इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम के बली का बकरा बनने के बयान पर विजयवर्गीय ने कहा कि जब नेता जनता के बीच में जाता है तो उसे उसकी हैसियत का पता चलता है। हमें हर बार के लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। यह हमारे काम को सलाम का प्रमाण है।

