इंदौर शहर में बारिश के पूर्व ही तैयारी करना शुरू कर दी है ताकि बारिश की वजह से शहर वासियों को परेशानी नही हो, जिसके चलते निगम कमिश्नर द्वारा आज शहर के पुल का निरीक्षण भी किया गया जिसमें नए बन रहे पुलों पर कितना निर्माण बाकी है और कहां-कहां सफाई की जानी है उसको लेकर आज बैठक भी की गई जिसमें बारिश के पूर्व सभी पुल पुलिया के नीचे कल्वर्ड, स्ट्राम वाटर लाइन, ड्रेनेज लाइन व चैंबर आदि की सफाई करने के निर्देश दिए। वही सीएंडडी वेस्ट उठाने के लिए शनिवार और रविवार को विशेष अभियान के साथ जर्जर व खतरनाक भवन चिन्हांकित करके नोटिस भी जारी किए जायेंगे।
