शहर के कलाप्रेमियों को मिली सर्वसुविधायुक्त कैनेरीज़ फ़ाईन आर्ट्स गैलरी की सौगात प्राचीन भारतीय ज्ञान एवं आधुनिक मेडिकल विज्ञान का संगम है हेल्थ इंटेलिजेंस : सुरभि पंड्या
इंदौर। शहर को बहुप्रतीक्षित आधुनिक सर्वसुविधायुक्त आर्ट गैलरी की सौगात मिली है। कैनेरीज़ फाईन आर्ट गैलरी के नए परिसर का शुभारंभ सांसद श्री शंकर लालवानी एवं उद्योगपति श्री मनीष शाहरा ने किया।
इंदौर। शहर को बहुप्रतीक्षित आधुनिक सर्वसुविधायुक्त आर्ट गैलरी की सौगात मिली है। कैनेरीज़ फाईन आर्ट गैलरी के नए परिसर का शुभारंभ सांसद श्री शंकर लालवानी एवं उद्योगपति श्री मनीष शाहरा ने किया। इस अवसर पर अमेरिका से पधार्री हीलर एवं वक्ता सुश्री सुरभि पांड्या ने बिना दवाओं के स्वस्थ रहने के गुर बताए।
शासकीय विवेकानंद स्कूल के सम्मुख स्थित इस आर्ट गैलरी के उद्घाटन अवसर पर शहर के वरिष्ठ कलाकारों के चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है। इन कलाकारों में सर्वश्री चंद्रेश सक्सेना, एम एफ हुसैन, श्रेणिक जैन, मीरा गुप्ता, योगेंद्र सेठी, रमेश खेर, हरेंद्र शाह आदि प्रमुख हैं। आर्ट गैलरी के शुभारंभ पर श्री शंकर लालवानी में कहा कि शहर के कला जगत के लिए और कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए श्री योगेन्द्र सेठी का प्रयास सराहनीय है। शहर में कला जगत तभी आगे बढ़ सकता है जब कलाकारों को ऐसे मंच मिलें। उद्योगपति श्री मनीष शाहरा ने कहा कि स्वच्छता में नंबर वन इंदौर को कला के मामले में भी नंबर वन बनाने के प्रयास होने चाहिए। कलकत्ता जैसे शहर की तरह शहर की सांस्कृतिक पहचान होनी चाहिए जिसके लिए कैनेरीज़ फाईन आर्ट गैलरी जैसे प्रयासों को सफल बनाना हम सबका दायित्व है। आर्ट गैलरी के संचालक श्री योगेन्द्र सेठी ने बताया कि पिछले आठ वर्षों में फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय स्तर की कई कला गतिविधियां की गई हैं। श्री सेठी ने स्वागत उद्बोधन के साथ सभी अतिथियों का सम्मान भी किया।
उद्घाटन समारोह के दूसरे चरण में न्यूयॉर्क से पधारीं सुप्रसिद्ध उद्योगपति, स्पिरिच्युअल हीलर और मोटिवेशनल वक्ता सुश्री सुरभि पंड्या ने बिना दवाइयों के निरोगी रहने और अपने शरीर की क्षमताओं में विकास पर आधारित अपने कार्यक्रम ‘ हेल्थ इंटेलिजेंस ‘ के विषय में विस्तृत जानकारी दी जिससे दर्शक बहुत प्रभावित हुए। उन्होंने बताया कि शरीर की क्षमताओं में इतनी वृद्धि संभव है कि न सिर्फ रोगों से लड़ा जा सके अपितु शरीर के अच्छे स्वास्थ्य के सूचक पैरामीटर्स को सुधारा भी जा सकता है। तीर्थंकर महावीर फ़िल्म की पटकथा लेखिका एवम् सहनिर्देशक रह चुकीं सुश्री पंड्या में बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के लिए विशेष पुस्तकें भी लिखी हैं तथा गेम्स का निर्माण भी किया है। उनके हेल्थ इंटेलिजेंस कोर्स से लाभान्वित हुए चंद उद्यमियों ने इस पद्धति के अद्भुद परिणामों की जानकारी दी. प्राचीन भारतीय ज्ञान पर आधारित इस जीवन शैली परिवर्तन आधारित इस कोर्स को करने में इंदौर के कई प्रबुद्ध नागरिकों ने रूचि दिखाई है.
कार्यक्रम से पूर्व श्री शंकर लालवानी, श्री मनीष शाहरा, श्री योगेन्द्र सेठी, सुश्री सुरभि पंड्या, श्री आलोक बाजपेयी एवं श्री आशीष सक्सेना ने दीप प्रज्ज्वलन किया. कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन संस्कृतिकर्मी एवं पत्रकार आलोक बाजपेयी ने किया.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले


