अमेठी से बाबा महांकाकाल और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन करने पहुंची एक महिला श्रद्धालु का कार से चोरी हुआ बैग इंदौर पुलिस ने ढूंढ निकाला है। इस बैग में दो मोबाइल और जरूरी दस्तावेज थे। इस मामले में दो शातिर नशेड़ियों को गिरफ्त में लिया है जिन्होने इस वारदात को अंजाम दिया था।
इंदौर के तेजाजी नगर पुलिस ने उत्तर प्रदेश अमेठी की रहने वाली एक युवती रंजना यादव का चोरी गया बैग बरामद कर लिया है। यह बैग तेजाजी नगर पेट्रोल पंप से उस वक्त चोरी हो गया था जब महिला की कार पेट्रोल लेने के लिए रुकी थी, तभी पास में एक ऑटो में बैठकर रेकी कर रहे नशेड़ी बदमाशों ने मौका पाकर बैग उड़ा लिया। इस बैग में दो मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज रखें थे। 6 अप्रेल देर रात को हुई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सहायता से एरोड्रम क्षेत्र से दोनों आरोपियों को धरदबोचा और चोरी का सामान जब्त कर लिया।
दरअसल यूपी के अमेठी जिले की रहने वाली कामकाजी महिला रंजना यादव यहां महांकाकाल और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन करने पहुंची थी और घटना के बाद वो सीधे पुलिस के पास पहुंची थी। इस मामले में पुलिस ने अच्छे प्रयास किए और दो दिनों की पड़ताल में ही वो बदमाशों तक पहुंच गई। पुलिस की मदद स्पष्ट सीसीटीवी से हो गई। पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाशों पर पहले भी अपराध दर्ज है।
