दिल्ली से कांग्रेस ने तीनों सीट पर घोषित किए प्रत्याशी, मनोज तिवारी से टकराएंगे कन्हैया कुमार
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के लिए आज अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी। इसमें कुल 10 सीटों पर खड़े होने वाले प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के लिए आज अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी। इसमें कुल 10 सीटों पर खड़े होने वाले प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। इसी लिस्ट में दिल्ली की तीनों सीट के प्रत्याशियों के नाम भी शामिल हैं। इसमें उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार, चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल और उत्तर पश्चिमी दिल्ली से उदित राज को टिकट दिया गया है।
बता दें, दिल्ली में आप और कांग्रेस एक साथ चुनाव मैदान में है। इससे पहले आप अपने चार सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी। वहीं बीजेपी ने भी अपने सभी सातों प्रत्याशियों के नाम जारी कर दिए हैं। इस तरह यह साफ हो गया है कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट पर मनोज तिवारी के सामने कन्हैया कुमार होंगे।
कांग्रेस के उम्मीदवार
- उत्तरी-पूर्वी दिल्ली- कन्हैया कुमार
- चांदनी चौक- जेपी अग्रवाल
- उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली-उदित राज
आप के उम्मीदवार
- नई दिल्ली- सोमनाथ भारती
- पूर्वी दिल्ली- कुलदीप कुमार
- पश्चिमी दिल्ली- महाबल मिश्रा
- दक्षिणी दिल्ली- सहीराम पहलवान
बीजेपी के घोषित प्रत्याशी
- नई दिल्ली- बांसुरी स्वराज
- चांदनी चौक- प्रवीण खंडेलवाल
- उत्तर-पूर्वी दिल्ली- मनोज तिवारी
- पश्चिमी दिल्ली- कमलजीत सहरावत
- दक्षिणी दिल्ली- रामवीर सिंह बिधूड़ी

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 8 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 11 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 93 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 164 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 197 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 434 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 435 दिन पहले
