
इंदौर। नारकोटिक्स विंग ने शुक्रवार को नशीली गोलियों की खरीद-फरोख्त में शामिल एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके दवा कारोबारियों से जुड़े होने का शक है जो बाहर से थोक में गोलियां मंगवा कर तस्करों को सप्लाई करते है। डीआइजी (नारकोटिक्स) महेशचंद्र जैन के मुताबिक, आरोपित राहुल भगवान लाल ठाकरे निवासी लेक पैलेस कालोनी है। उससे पुलिस को 525 गोलियां और प्रतिबंधित सिरप की शीशी मिली है।
